एक्सप्लोरर

Maxposure IPO: इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, दो दिन में 190 गुना तक भर गया, GMP दे रहा जबरदस्त कमाई का संकेत

Maxposure IPO News: यह SME आईपीओ पर निवेशक खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अब तक इस इश्यू को 190 गुना से ज्यादा की बोली मिल चुकी है.

Maxposure IPO News: नए साल की शुरुआत के साथ ही कई कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खुल चुके हैं. इनमें से एक मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी मैक्सपोजर का आईपीओ भी शामिल है. यह एक SME आईपीओ है, जिस पर निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं. इसके जरिए कंपनी कुल 20.26 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ को निवेशकों द्वारा तगड़ा रिस्पांस भी मिला है. सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक इस आईपीओ को कुल 190.43 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया है. इसमें कुल 40.68 लाख शेयरों के बदले 77.46 करोड़ शेयरों पर बोली मिली है. इस आईपीओ में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है. हम आपको इस आईपीओ के डिटेल्स के साथ ही इसके जीएमपी के बारे जानकारी दे रहे हैं.

अलग-अलग कैटेगरी पर मिली इतनी बोली

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाले इस SME आईपीओ पर सबसे ज्यादा पैसे खुदरा निवेशकों ने लगाए हैं. 16 जनवरी 2024 तक इस कैटेगरी के रिजर्व हिस्से पर कुल 298.55 गुना तक का सब्सक्रिप्शन मिला है. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने रिजर्व हिस्से को कुल 176.69 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने अपने रिजर्व कोटे को 6.79 गुना तक सब्सक्राइब किया है. इस आईपीओ में ऑफर किए गए सभी शेयर पूरी तरह से फ्रेश जारी किए गए हैं.

आईपीओ से जुड़े जरूरी डिटेल्स जानें

यह आईपीओ निवेशकों के लिए 15 से 17 जनवरी तक खुला रहेगा. ऐसे में इसे सब्सक्राइब करने का आज आखिरी मौका है. 18 जनवरी को कंपनी शेयरों का अलॉटमेंट करेगी. असफल निवेशकों को 19 जनवरी को रिफंड मिल जाएगा. सफल निवेशकों को डीमैट खाते में शेयर 19 जनवरी को ही प्राप्त हो जाएंगे. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जनवरी को होगी. इस आईपीओ में कंपनी ने 4000 शेयरो का लॉट साइज तय किया है. शेयरों का प्राइस बैंड 31 से 33 रुपये के बीच तय किया गया है. ऐसे में इसमें खुदरा निवेशक 1,32,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं.

क्या है जीएमपी का हाल

investorgain.com के मुताबिक, बुधवार 17 जनवरी 2024 को मैक्सपोजर का शेयर 60 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 93 रुपये प्रति शेयर पर हो सकती है. निवेशकों को यह आईपीओ तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 15 फीसदी हिस्सा, क्वालिफाइड निवेशकों के लिए 50 फीसदी हिस्सा 50 फीसदी और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Google Layoffs: गूगल कर्मचारियों पर लटक रही छंटनी की तलवार, इस टीम के सैकड़ों लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Tarun Tejpal: दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?
दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?
1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल
1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget