एक्सप्लोरर

अक्तूबर से 14% बढ़ सकते हैं नैचुरल गैस के दाम: सूत्र

इस साल की शुरूआत में ही सरकार ने घरेलू इस्तेमाल में होने वाली नैचुरल गैस की कीमत में 6% के हिसाब से 3.06 डॉलर प्रति मिलियन मीट्रिक थर्मल यूनिट तक बढ़ा दी थी.

नई दिल्ली: नैचुरल गैस की कीमतों में 14 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने गैस की कीमत अगले 6 महीने तक के लिए 3.50 डॉलर प्रति मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट तक बढ़ाने का फैसला किया है. इससे घरेलू इस्तेमाल में लाई जाने वाली गैस और ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है.

सूत्रों ने कहा कि संशोधित कीमतों की घोषणा 28 सितंबर को हो सकती है. घरेलू गैस की नयी दर आने वाली पहली अक्तूबर से छह महीने के लिए होगी. यह अक्तूबर, 2015 से मार्च, 2016 की अवधि के भावों के बाद सबसे ऊंची दर होगी. उस दौरान भाव 3.82 डॉलर प्रति इकाई था. जानकार सूत्रों ने कहा कि प्राकृतिक गैस के ज्यादातर घरेलू उत्पादकों को अभी 3.06 डॉलर प्रति यूनिट (एमएमबीटीयू) की कीमत मिल रही है. अक्तूबर में यह करीब 14 प्रतिशत बढ़ाकर 3.5 डॉलर प्रति यूनिट की जा सकती है.

प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी बढ़ेगी. हालांकि इससे सीएनजी के दाम भी बढ़ जाएंगे. साथ ही इससे यूरिया और बिजली उत्पादन की लागत में भी इजाफा होगा. इससे पहले अप्रैल-सितंबर, 2018 के लिए प्राकृतिक गैस का दाम बढ़ाकर 3.06 डॉलर प्रति इकाई किया गया था. इससे पिछले छह महीने के दौरान यह 2.89 डॉलर प्रति यूनिट था. यह करीब तीन साल में प्राकृतिक गैस मूल्य में दूसरी बढ़त थी.

इस साल की शुरूआत में ही सरकार ने घरेलू इस्तेमाल में होने वाली नैचुरल गैस की कीमत में 6 फीसदी के हिसाब से 3.06 डॉलर प्रति मिलियन मीट्रिक थर्मल यूनिट तक बढ़ा दी थी. जो 6 महीने के लिए अप्रैल से सितंबर 2018 तक लागू की गई हैं. वहीं ये संशोधित कीमते सरकार के फॉर्मूलों पर आधारित हैं.

आम आदमी की जेब पर फिर पड़ सकता है असर

15 फीसदी की बढ़ोतरी वाकई में आम आदमी के जेब पर बड़ा असर डालेगी. साथ ही नैचुरल गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावनाएं और मजबूत होती नजर आ रही हैं. जिससे पीएनजी और सीएनजी की कीमतों मे वृद्धी हो सकती है. क्योंकि रिटेलर्स और खाद निर्माताओं जो कि नैचुरल गैस को फीडस्टॉक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं उनके ऊपर मार्जिन को मेनटेन करने का दबाव बढ़ेगा. बिजली निर्माता कंपनिया नैचुरल गैस का आयात भी करती हैं जिसकी वजह से उनको मार्जिन में थोड़ी राहत मिलेगी क्योंकि वे एलएनजी के मिश्रण को बढ़ावा देंगे. लेकिन यह उनके इंटरनेशनल ओपन मार्केट में चल रहे दामों पर निर्भर करता है.

2014 में सरकार ने घरेलू गैस के उत्पादन में लिया था फैसला

सरकार ने 2014 में एक फैसला लिया था जिसके तहत डॉमेस्टिक एरिया में नैचुरल गैस के उत्पादन की कीमतें निर्धारित करने को मंजूरी देने के साथ-साथ यूके (हैनरी हब), यूके (नेशनल बैलेंसिंग प्वाइंट), कैनडा (अल्बर्टा) और रूस की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बाद इसे रिवाइस किये जाने की भी बात कही थी.

ओएनजीसी और ऑयल इंडिया मार्केटिंग कंपनियों के मुनाफे को बढ़ावा देने के लिए नैचुरल गैस की कीमतों में नई संभावित वृद्धि देखी गई है. हाल ही में जेफरीज की एक रिपोर्ट में सामने आया कि गैस कारोबार का योगदान रिवेन्यू और ऑपरेशनल फ्रंट के मुकाबले कम है. लेकिन 1 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू 10 फीसदी ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयर्स में बढ़ावा दे सकता है.

राफेल डील: यूथ कांग्रेस ने PMO का किया घेराव, राहुल गांधी ने जेटली को याद दिलाया 'अल्टीमेटम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget