एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी 1.35 लाख वैगन आर और बलेनो गाड़ियां करेगी रिकॉल, फ्यूल पंप में खराबी की आशंका

कंपनी ने कहा है कि वैगन आर की 56,663 यूनिट्स और बलेनो की 78,222 यूनिट्स वापस ली जाएंगी. इनके फ्यूल पंप में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं.

मारुति सुजुकी लगभग वैगन आर, बलेनो मॉडल की 1.35 लाख पेट्रोल गाड़ियों को रिकॉल करेगी. मारुति सुजुकी ने बुधवार के कहा कि वह 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच वैगन आर (एक लीटर) पेट्रोल गाड़ियों को वापस लेगी. इसके साथ ही 8 जनवरी 2019 से लेकर 4 जनवरी 2019 के बीच बनी बलेनो (पेट्रोल) गाड़ियों को भी वापस लिया जाएगा. दोनों मॉडल की कुल 1,34,885 गाड़ियों को रिकॉल किया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि वैगन आर की 56,663 यूनिट्स और बलेनो की 78,222 यूनिट्स वापस ली जाएंगी. इनके फ्यूल पंप में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसी किसी भी खराबी को मुफ्त में ठीक करके गाड़ी ग्राहकों को दे दी जाएगी.

इन वेबसाइट पर लॉग करके अपनी गाड़ी की स्थिति पता करें

मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर खुद ग्राहक से संपर्क कर कंपनी रिकॉल के फैसले की जानकारी देंगे. वैगन आर के ग्राहक  ग्राहक कंपनी की वेबसाइट  www.marutisuzuki.com के  ‘Imp Customer Info’ सेक्शन में जाकर अपना चेसिस नंबर भर जानकारी ले सकते हैं कि उनकी गाड़ी में खराबी है या नहीं. इसके लिए वहां MA3 or MBH लिख कर 14 डिजिट का अल्फा-न्यूमेरिक नंबर भरना होगा. इसी से पता चलेगा कि उनकी गाड़ी को ठीक कराने की जरूरत है नहीं. बलेनो के लिए www.nexaexperience.com  पर लॉग-इन करना पड़ेगा. चेसिस नंबर व्हेकिल आईडी प्लेट पर लिखा होता है. यह गाड़ियों के इनवॉयस और रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट पर भी लिखा होता है.

मारुति जल्द ही पेट्रोल इंजन वाली मारुति एस-क्रॉस लॉन्च करेगी. कंपनी इसे तीन वैरियंट में लाएगी, जिनमें डेल्टा, जिटा और अल्फा शामिल हैं. एस-क्रॉस के बीएस-4 मॉडल (डीजल इंजन मॉडल) में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट सिगमा को बंद कर दिया गया है.  एस-क्रॉस डीजल की कीमत 8.81 लाख से 11.44 लाख रुपये के बीच थी. इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि पेट्रोल मॉडल की कीमत 9 लाख रुपये के आसपास रह सकती है. अपडेटेड एस-क्रॉस की मार्केट का तुलना हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, रेनॉ डस्टर और निसान किक्स जैसी एसयूवी से की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget