एक्सप्लोरर

Share Market: इस हफ्ते महंगाई और ब्याज दर के आंकड़े होंगे जारी, जानिए शेयर बाजार पर कितना पड़ेगा असर

इस हफ्ते देश में औद्योगिक उत्पादन, थोक महंगाई और खुदरा महंगाई दर के आंकड़े आने वाले हैं. इसका असर सीधे तौर पर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिलता है.

Share Market Outlook India: इस सप्ताह महंगाई और ब्याज दर से जुड़े आंकड़े आने वाले हैं. इसका असर भारतीय शेयर बाजारों (Stock Market) पर पड़ना तय है. मालूम हो कि शेयर बाजार की चाल आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Central Bank Federal Reserve) के ब्याज दरों पर फैसले से तय होती है. देश में औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) और खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) के आंकड़े सोमवार 12 दिसंबर को आएंगे. इसके अलावा थोक महंगाई (wholesale inflation) के आंकड़े बुधवार 14 दिसंबर को आने की उम्मीद हैं. 

आंकड़े का होगा असर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड (Swastika Investmart Ltd.) के शोध प्रमुख संतोष मीणा का कहना है कि, यह सप्ताह वैश्विक संकेतों के लिहाज से अहम है. अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों की समीक्षा के फैसले आने वाले है. बाजार के लिहाज से ये सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम होगा. जिसका असर भारतीय बाजार देखने को मिलेगा. 

इन आंकड़ों पर रहेंगी निगाहें

संतोष मीणा ने कहा कि, घरेलू मोर्चे पर, औद्योगिक उत्पादन (IIP) और खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 दिसंबर को आएंगे. थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े 14 दिसंबर को आ सकते हैं. वही चीन से आने वाली खबरें, कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और डॉलर सूचकांक अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे. उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रवाह पर भी नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि पिछले सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशक (Foreign Institutional Investors) शुद्ध बिकवाल रहे हैं. बीते सप्ताह एफआईआई ने शुद्ध रूप से 4,305.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं.

आरबीआई से बढ़ी ब्याज दर

पिछले हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रास्फीति को संतोषजनक स्तर पर लाने के लिए रेपो दर में 0.35 प्रतिशत की और बढ़ोतरी की थी. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि, आरबीआई ने नीतिगत दरों में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है. साथ ही आगामी बैठक में दरों में और वृद्धि का संकेत मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें- FPI Investment: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, अब तक दिसंबर में ₹4,500 करोड़ का निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget