एक्सप्लोरर

लाल निशान में फिसला बाजारः सेंसेक्स गिरकर 29,894 पर, निफ्टी 9312 पर बंद

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव के साथ कारोबार बंद हुआ और स्टॉक मार्केट मामूली गिरावट के साथ बंद हो पाया है. दरअसल आज रात अमेरिका में फेडरल रिजर्व की 2 दिनों की बैठक के बाद ब्याज दरों पर फैसला आएगा जिसके चलते ग्लोबल बाजारों में थोड़ी नर्वसनेस बनी हुई है. भारतीय बाजारों में भी इसी के चलते कमजोरी का रुझान देखा गया और बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं. यूरोपीय बाजारों के साथ घरेलू स्टॉक मार्केट पर भी दबाव देखा गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स -26.38 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 29,894 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.85 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 9,311.9 पर बंद हुआ है.

क्यों है बाजार के लिए चिंता की खबर? वैसे तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जून में ब्याज दरों बढ़ाने का संकेत दे दिया है पर आज आने वाली फेड बैठक के आउटकम के ऊपर भी ग्लोबल बाजारों की नजर है. ग्लोबल बाजारों में फेड के फैसले को लेकर थोड़ी चिंता है और डॉलर इंडेक्स के काफी ऊपरी स्तर पर जाने के चलते भी भारतीय बाजारों में आज निगेटिव असर देखा गया है. इसके अलावा आज जापानी बाजारों के बंद होने से भी घरेलू बाजारों के लिए कोई अच्छे संकेत नहीं मिल पाए और इन्हीं सब वजहों से इंडियन स्टॉक मार्केट में जारी तेजी थम गई और बाजार लाल निशान में फिसल गए.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार में सेक्टोरियल प्रदर्शन देखें तो आईटी, पीएसयू बैंक और रियलटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. हालांकि इन तीनों सेक्टर्स में 1 फीसदी की अच्छी तेजी के साथ बंद मिला है. रियलटी में 1.55 फीसदी, आईटी सेक्टर में 1.25 फीसदी और पीएसयू बैंक में 1 फीसदी की अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. हालांकि आज मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. फार्मा शेयरों में 0.54 फीसदी और एफएमसीजी, फाइनेंशियल सेक्टर्स में 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है. मेटल शेयरों में 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 24 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल 2.47 फीसदी और पावर ग्रिड 2.43 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. अल्ट्राटेक सीमेंच में 2.23 फीसदी और टीसीएस में 2.09 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. कोल इंडिया 1.99 फीसदी और एचसीएल टेक 1.70 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद करने में कामयाब रहे हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ल्यूपिन 2.82 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है और अरबिंदो फार्मा 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. टाटा पावर 1.79 फीसदी और हिंडाल्को 1.52 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं. जी एंटरटेनमेंट में 1.35 फीसदी और एचडीएफसी 1.35 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हो पाए हैं. टाटा मोटर्स में 1.17 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 1.10 फीसदी नीचे बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget