एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 31524 पर बंदः 9850 के नीचे फिसला निफ्टी

इंफोसिस के सीईओ और एमडी विशाल सिक्का के इस्तीफा देने की खबरों के चलते आज इंफोसिस के शेयर में 13 फीसदी की गिरावट देखी गई. बाजार को नीचे खींचने में इसी का सबसे बड़ा हाथ रहा. ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार को कोई सपोर्ट नहीं दिया.

नई दिल्लीः आज का दिन घरेलू बाजारों के लिए बेहद खराब साबित हुआ है. इंफोसिस के सीईओ और एमडी विशाल सिक्का के इस्तीफा देने की खबरों के चलते आज इंफोसिस के शेयर में 13 फीसदी की गिरावट देखी गई. बाजार को नीचे खींचने में इसी का सबसे बड़ा हाथ रहा. ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार को कोई सपोर्ट नहीं दिया. आज की गिरावट में सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की भारी गिरावट देखी गई थी और निफ्टी में भी 9780 तक के निचले स्तर देखे गए थे. हालांकि बाजार बंद होते-होते थोड़ी रिकवरी लौटी और सेंसेक्स 270 अंक टूटकर बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में भारी गिरावट विशाल सिक्का के जाने की खबरों के चलते आईटी सेक्टर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. आईटी सेक्टर में इंफोसिस का वेटेज सबसे ज्यादा है. वहीं कल अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे जिसके बाद आज स्टॉक मार्केट गिरावट पर ही खुले थे. कल स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले की खबरों के बीच आज यूरोपीय बाजारों में बड़ी गिरावट रही. इन सब के मिलेजुले असर से आज बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 270.78 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 31,524.68 पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 66.75 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के बाद 9837.40 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, इंफ्रा, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा 2.11 फीसदी की गिरावट आईटी सेक्टर में देखी गई है और फार्मा सेक्टर में 1.8 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया शेयरों में 1.42 फीसदी और पीएसयू बैंकों में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. रियलटी शेयरों में 0.80 फीसदी कमजोरी दर्ज की गई. वहीं चढ़ने वाले शेयरों में एफएमसीजी शेयरों में 0.80 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. एनर्जी शेयर 0.5 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 0.32 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी के साथ और 25 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा इंफोसिस का शेयर 9.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. सन फार्मा 3.5 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट का शेयर करीब 3 फीसदी नीचे बंद हुआ है. वेदांता 2.10 फीसदी नीचे और एनटीपीसी में 1.92 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. ल्यूपिन 1.7 फीसदी और एचडीएफसी 1.61 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है.

आज निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल 4.13 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ है और बीपीसीएल का शेयर 2.21 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. आयशर मोटर्स 2.14 फीसदी और एचयूएल 2.09 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ है. अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.01 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. पावर ग्रिड का शेयर 1.39 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget