एक्सप्लोरर

बाजार ने गंवाई सारी तेजीः सेंसेक्स-निफ्टी सपाट चाल के साथ बंद

आज के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी और सीपीएसई शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है.

नई दिल्लीः आज के कारोबार के दौरान शेयर बाजार की चाल एकदम सपाट रही है. हालांकि आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में ऑल टाइम हाई देखे गए पर फिर भी मुनाफावसूली के चलते आज बाजार सपाट ही बंद हुआ. हालांकि आज लार्जकैप शेयरों में भी तेजी रही और रिलायंस एक साल की ऊंचाई पर पहुंचा था पर बाद में शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों की बदौलत घरेलू बाजार में माहौल उत्साहजनक रहा पर बाद में ट्रेडर्स और इंवेस्टर्स की बिकवाली के चलते बाजार ऊपरी स्तरों से नीचे आ गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 0.77 अंक यानी एकदम सपाट रहकर 31,662.74 पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 13.70 अंक यानी 0.14 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 9929.90 पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी और सीपीएसई शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज एफएमसीजी में 0.64 फीसदी, एनर्जी शेयरों में 0.4 फीसदी और मीडिया शेयरों में मामूली गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले सेक्टर्स में मेटल शेयर 1.15 फीसदी ऊपर और ऑटो शेयर 0.85 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं. वहीं रियलटी शेयरों में 0.8 फीसदी की उछाल के साथ बंद मिला है. फार्मा शेयर भी करीब 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी के हरे निशान में और 22 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला है. यस बैंक का शेयर सपाट कारोबार पर बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 4 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. वेदांता 2.47 फीसदी और आयशर मोटर्स 2.39 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. एमएंडएम 1.93 फीसदी और बॉश 1.74 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए हैं. हिंडाल्को 1.59 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा है.

निफ्टी के सबसे गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल 2.19 फीसदी, भारती एयरटेल 1.74 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं. आईटीसी 1.70 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 1.36 फीसदी की कमजोरी पर बंद हो पाए हैं. वहीं टाटा मोटर्स 1.16 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं. कोल इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट दोनों में 1.09-1.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

कम उम्र में ही क्यों ले हेल्थ पॉलिसी? जानें ये 3 जरुरी कारण

देश में इनके पास हैं सबसे ज्यादा एंप्लाई, यहां हैं सबसे ज्यादा महिला एंप्लाई मुखौटा कंपनियों के 3 लाख निदेशकों पर गिरेगी गाज एटीएम ट्रांजेक्शन पर बैंकों ने कस्टमर्स से नहीं वसूला चार्जः आरबीआई ने दी सूचना डेबिट कार्ड पर ट्रांजेक्शन फीस की ऊपरी सीमा 200 रु तय करने की तैयारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget