एक्सप्लोरर

बाजार में दिखा सपाट कारोबारः सेंसेक्स 30251 पर बंद, निफ्टी 9422 पर बंद

नई दिल्लीः आज अच्छे संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत अच्छी हुई थी पर कारोबार खत्म होते-होते सेंसेक्स ने ऊपरी स्तर से 115 अंकों नीचे आकर बंद दिया.निफ्टी में 9450 तक और सेंसेक्स में 30366 तक के ऊपरी स्तर दिखे थे. हालांकि आखिर में बाजार में मुनाफावसूली छा गई और आखिर में निफ्टी 30250 के आसपास बंद हुआ है. बीएसई मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में मुनाफावसूली देखी गई और बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 3 अंक बढ़कर एकदम सपाट 30251 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 9422 पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान हालांकि ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी है. ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.4 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 3.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.75 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है. बीएसई का कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 1.7 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद होने में कामयाब रहा है. वहीं गिरने वाले सेक्टर्स की बात करें तो कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस शेयरों और पावर सेक्टर में गिरावट देखी गई. कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1.25 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी आई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 28 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स 5.85 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 4.80 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 4.37 फीसदी और हिंडाल्को 3.39 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. बजाज ऑटो 3.06 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है. भारती इंफ्राटेल 2.85 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है. निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में 2.37 फीसदी गिरकर और ओेएनजीसी 2.18 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. गेल में 2.11 फीसदी और एक्सिस बैंक 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला. आईओसी में 1.95 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद मिला है. वहीं एफएमसीजी दिग्गज एचयूएल 1.66 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुआ है.

मिडकैप शेयरों का हाल मिडकैप शेयरों में यूनाइटेड ब्रेवरेजेस, सन टीवी, श्रीराम सिटी और कैडिला हेल्थ सबसे ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget