एक्सप्लोरर

बाजार सपाट बंदः निफ्टी 10,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब

आज के ट्रेडिंग सेशन के आखिरी आधे घंटे के दौरान बाजार ने सारी तेजी गंवा दी. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 10114.85 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर हासिल किया था वहीं सेंसेक्स 32672.66 की नई ऊंचाई तक जा पहुंचा था.

नई दिल्लीः स्टॉक मार्केट आज रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ शुरू हुआ था पर बाजार बंद होते-होते शेयर बाजार की चाल सुस्त पड़ गई. आज बाजार में जोरदार तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ और निफ्टी 10,000 के अहम स्तर के ऊपर ही बंद हुआ है. हालांकि आज के ट्रेडिंग सेशन के आखिरी आधे घंटे के दौरान बाजार ने सारी तेजी गंवा दी. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 10114.85 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर हासिल किया था वहीं सेंसेक्स 32672.66 की नई ऊंचाई तक जा पहुंचा था.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 0.10 अंक यानी लगभग सपाट रहकर 10,020.55 अंक पर बंद हुआ है. वहीं आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 0.84 अंक यानी सपाट कारोबार के साथ 32,383.30 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार की चाल देखें तो मीडिया, बैंक शेयर और निजी बैंक शेयरों में तेजी रही पर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा 1.77 फीसदी की तेजी फाइनेंशियल शेयरों में देखी गई. बैंक निफ्टी में 1.02 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और प्राइवेट बैंक में 0.84 फीसदी की तेजी रही. मीडिया शेयरों में 0.34 फीसदी की उछाल रही. आज गिरने वाले शेयरों में आईटी शेयरों में 1.58 फीसदी और फार्मा शेयरों में 1.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं मेटल शेयरों और एनर्जी शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट रही और ऑटो शेयर करीब 0.8 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद मिला है. आज एफएमसीजी शेयरों में 0.5 फीसदी और इंफ्रा शेयरों में 0.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर्स आज निफ्टी के 50 में से 18 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 32 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़कर एडीएफसी का शेयर बंद हुआ है जिसमें 5.24 फीसदी का उछाल रहा. यस बैंक में 4.15 फीसदी और एडीएफसी बैंक में 2.15 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. जी एंटरटेनमेंट में 1.82 फीसदी और बीपीसीएल में 1.79 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. एशियन पेंट्स का शेयर 1.68 फीसदी ऊपर बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 4 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है और टीसीएस 3.09 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ है. टाटा मोटर्स डीवीआर करीब 3 फीसदी और टाटा मोटर्स 2 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. भारती एयरटल 2.86 फीसदी और इंफोसिस 2.43 फीसदी नीचे रहा है. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.39 फीसदी नीचे बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget