एक्सप्लोरर

Exit Poll के बाद बाजार में हरियालीः सेसेंक्स में 1421 अंक का उछाल, 39,352 पर पहुंचा स्टॉक मार्केट

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1421.90 अंक यानी 3.75 फीसदी के उछाल के साथ 39,352.67 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः कल आए एग्जिट पोल में बीजेपी नीत एनडीए के दोबारा सत्ता में लौटने के अनुमानों के बाद शेयर बाजार में शानदार ऊंचाई देखने को मिली. शेयर बाजार में एक दिन में सबसे ज्यादा तेजी का रिकॉर्ड सालों बाद बना और निफ्टी ने 3 साल की सबसे ज्यादा तेजी दिखाई है. सेंसेक्स में किसी एक दिन में देखी गई तेजी का 10 सालों का रिकॉर्ड टूटा है.

बाजार का मार्केट कैपटलाइजेशन बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 1422 अंक से ज्यादा के उछाल से निवेशकों की संपत्ति 5.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. शेयरों में तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,33,463.04 करोड़ रुपये बढ़ गया. सोमवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,51,86,312.05 करोड़ रुपये हो गया जो शुक्रवार को 1,46,58,709.68 करोड़ रुपये पर था. यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आयी है और इन तीन कारोबारी सत्रों में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7.48 लाख करोड़ रुपये उछला है.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1421.90 अंक यानी 3.75 फीसदी के उछाल के साथ 39,352.67 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 421.10 अंक यानी 3.69 फीसदी की उछाल के साथ 11,828.25 पर जाकर बंद हुआ है. दिन में कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,412.56 अंक और नीचे में 38,570.04 अंक तक गया.

सेक्टोरियल इंडेक्स सेक्टोरियल इंडेक्स देखें तो सभी सेक्टर्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा 7.88 फीसदी की तेजी पीएसयू बैंकों में देखी गई है. इसके बाद रियलटी शेयर 5.72 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.60 फीसदी, बैंक निफ्टी में 4.45 फीसदी और ऑटो सेक्टर में 4.16 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 5 शेयर ही गिरावट के लाल निशान में बंद हुए जबकि 45 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में अदानी पोर्ट्स 10.99 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 10.62 फीसदी ऊपर बंद हुआ. इंडसइंड बैंक में 8.77 फीसदी और एसबीआई में 8.32 फीसदी की उछाल रही. इसके अलावा टाटा मोटर्स का शेयर 7.15 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरो में इंफोसिस 0.36 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.76 फीसदी और बजाज ऑटो 0.82 फीसदी नीचे बंद हुए. जी लिमिटेड में 3 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में 5.50 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद देखने को मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget