एक्सप्लोरर

Upcoming IPOs in 2022: नए साल में मिलंगे निवेश के कई अवसर, आ रहे हैं 1 ट्रिलियन के आईपीओ

Share Market News: 35 कंपनियों ने अगले साल अपने IPO के लिए बाजार नियामक की मंजूरी हासिल कर ली है, जिसमें लगभग 50,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव है.

Upcoming IPOs in 2022:  भारत में अगले साल 2022 में 1 ट्रिलियन से अधिक के आईपीओ (IPO) आने की तैयारी है. 63 भारतीय कंपनियों ने 2021 में मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए रिकॉर्ड 1.19 ट्रिलियन रुपये जुटाए. यह 2020 में 15 आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए 26,613 करोड़ का 4.5 गुना है और 2017 में पिछले सर्वश्रेष्ठ 68,827 करोड़ से लगभग दोगुना है.

वर्तमान में, 35 कंपनियों ने अगले साल अपने आईपीओ के लिए बाजार नियामक की मंजूरी हासिल कर ली है, जिसमें लगभग 50,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव है. अन्य 33 कंपनियां, जो नियामक की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं, लगभग 60,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं. इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम का बहुप्रतीक्षित आईपीओ शामिल नहीं है, जिसके इस वित्तीय वर्ष में लॉन्च होने की उम्मीद है. 

बताया जा रहा है कि कम से कम आधा दर्जन और कंपनियां दिसंबर के अंत तक अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की योजना बना रही हैं. इनमें चाइल्डकेयर हॉस्पिटल चेन रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल्स, एनालिटिक्स फर्म कोर्स 5 इंटेलिजेंस, एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेटर ड्रीमफोक्स, टीबीओ ट्रैवल, सीजे डीएआरसीएल लॉजिस्टिक्स और कैंपस शूज शामिल हैं. दिसंबर में, फॉक्सकॉन की भारतीय इकाई भारत एफआईएच लिमिटेड और स्नैपडील लिमिटेड सहित लगभग आठ कंपनियों ने सेबी के पास अपने ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किए हैं.

IPO पाइपलाइन में अन्य प्रमुख नामों में अडाणी विल्मर लिमिटेड, गो एयरलाइंस, फार्मेसी और देहलीवरी शामिल हैं. हालांकि प्राइमरी मार्केट की पाइपलान बहुत मजबूत दिख रही है लेकिन ग्लोबल मैक्रो चुनौतियां निकट अवधि में आईपीओ लॉन्च पर दबाव बना सकती हैं. जानकारों के अनुसार, मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के परिणामस्वरूप ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है, जो उपलब्ध लिक्विडिटी की मात्रा को कम करती है, जो कि ओमिक्रोन वेरिएंट का सेकेंडरी मार्केट पर प्रभाव पड़ेगा और परिणामस्वरूप मुख्य बाज़ार भी प्रभावित होगा. प्राइमरी मार्केट में नए दौर की टेक्नोलॉजी कंपनियों की फंड रेजिंग गतिविधियों ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को चौकन्ना कर दिया है, जिसके चलते प्रारंभिक शेयर बिक्री से संबंधित रेगुलेटरी नियमों में बदलाव हो सकते हैं. निवेशकों को इन सब फैक्टर्स पर नजर रखनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget