एक्सप्लोरर

Paytm crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक को एक और झटका, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

Paytm Payments Bank: मंजू अग्रवाल ने निजी कारणों के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. कंपनी ने इसे मंजूर करते हुए स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दे दी है.

Paytm Payments Bank: संकटों में घिरी पेटीएम को एक एक और झटका लगा है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने सोमवार को जानकारी दी है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank) की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा एक फरवरी से ही मान्य हो गया है. पेटीएम (Paytm) ने कहा कि मंजू अग्रवाल (Manju Agarwal) ने निजी कारणों के चलते हटने का फैसला लिया है. वह कंपनी के बोर्ड में मई, 2021 से ही काम कर रही थीं. 

मंजू अग्रवाल ने एक फरवरी को इस्तीफा दिया

वन 97 कम्युनिकेशंस ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि मंजू अग्रवाल ने एक फरवरी को इस्तीफा दिया था. इसे पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड ने 6 फरवरी को मंजूर कर लिया है. हम जानकारी देना चाहते हैं कि इस फैसले से कंपनी के बिजनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मंजू अग्रवाल का इस्तीफा ऐसे समय में आया जब पेटीएम पेमेंट्स आरबीआई के प्रतिबंध का सामना कर रहा है. आरबीआई ने 31 जनवरी को बैंक पर किसी भी तरह के डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी थी. इसके बाद से ही बैंक के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.

पेटीएम के शेयरों में आया उछाल 

सोमवार को बीएसई पर पेटीएम के शेयरों में 4 फीसदी का उछाल आया है. यह 434.80 रुपये पर पहुंच गया है. इसके साथ ही कंपनी ने सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन की अध्यक्षता में एक एडवाइजरी कमेटी का गठन भी किया है. 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एफडीआई जांच

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई का सामना कर रहे पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एफडीआई जांच की जा रही है. वन 97 कम्युनिकेशंस की सब्सिडरी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड को चीन से एफडीआई मिला था. एक इंटर-मिनिस्ट्रियल कमिटी पीपीएसएल में चीन से हुए इसी निवेश की जांच कर रही है. वन 97 कम्युनिकेशंस में चीन के एंट ग्रुप (Ant Group) का इनवेस्टमेंट है. पीपीएसएल ने नवंबर, 2020 में पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे के रूप में काम करने के लिए आरबीआई के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. हालांकि, आरबीआई ने नवंबर, 2022 में कंपनी को इसे दोबारा से जमा करने का आदेश दिया गया ताकि एफडीआई नियमों के तहत प्रेस नोट 3 का पालन किया जा सके.  

ये भी पढ़ें 

UPI Goes Global: पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका, अब इतने देशों तक चलेगा यूपीआई का सिक्का!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget