एक्सप्लोरर

Mamaearth IPO: खुलने जा रहा है मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा का आईपीओ, इतना तय हुआ प्राइस बैंड

Mamaearth IPO: मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय करके इसका एलान कर दिया है.

Mamaearth IPO: वैलनेस ब्रांड मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही अपना आईपीओ लाने वाली है. गजल अलघ की कंपनी मामाअर्थ लंबे वक्त से अपने आईपीओ को लेकर सुर्खियों में थी. वहीं इसी बीच कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर भी विवाद हो गया था, लेकिन अब इस सभी के बाद कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलने वाला है. कंपनी ने इश्यू के लिए शेयरों का प्राइस बैंड भी तय कर दिया है. जानते हैं इस आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स और प्राइस बैंड के डिटेल्स-

मामाअर्थ ने कितना तय किया प्राइस बैंड-

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड ने इस आईपीओ के लिए 308 से लेकर 324 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह आईपीओ सामान्य निवेशकों के लिए 31 अक्टूबर के लिए खुलेगा. वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 30 अक्टूबर को ही खुल जाएगा. वहीं 2 नवंबर, 2023 तक आप इसमें पैसे निवेश कर पाएंगे.

कितना है कंपनी का वैल्यूएशन

मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 365 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. वहीं कुल 41.25 मिलियन शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की जाएगी. ऐसे में अगर कंपनी के सबसे उच्चतम प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो कंपनी कुल 1701.44 करोड़ रुपये जुटा सकती है. वहीं इसके वैल्यूएशन की बात करें तो यह 10,424.53 करोड़ रुपये के आसपास है.

कौन-कौन से प्रमोटर्स बेच रहे अपनी हिस्सेदारी

ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के कई प्रमोटर्स अपने शेयरों को इस इश्यू में बेचने वाले हैं. इसमें रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज रह चुकीं गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ के अलावा Fireside Ventures Fund, कुणाल बहल, ऋषभ हर्ष मारीवाला, रोहित कुमार बंसल और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसे प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

कब होगी शेयरों की अलॉटमेंट

खबरों के मुताबिक मामाअर्थ के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवंबर, 2023 को होगा. वहीं जिन लोगों को सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा उन्हें 8 नवंबर को पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे.  वहीं शेयरों की लिस्टिंग 10 नवंबर 2023 को होगी.

कैसे है कंपनी की वित्तीय स्थिति

होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें तो यह The Derma Co और मामाअर्थ की मूल कंपनी है जो ऑनलाइन माध्यम से मुख्य रूप से अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की कमाई 1,492.75 करोड़ रुपये थी, लेकिन इसके बाद भी कंपनी को कुल 142.80 करोड़ रुपये का तगड़ा घाटा हुआ था. ऐसे में कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है.

ये भी पढ़ें-

Zomato: जोमैटो की महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए नई पहल! मिलेगा मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान का फायदा, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
FD Rates Update: इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...
इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए सरकार की ये खास योजनाएं, आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार तक मिलता है लाभ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए सरकार की ये खास योजनाएं, आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार तक मिलता है लाभ...

वीडियोज

Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', परमहंस आचार्य का ऐलान चर्चा में 
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', परमहंस आचार्य का ऐलान चर्चा में 
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget