एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आंशिक लॉकडाउन से कंज्यूमर गुड्स, ऑटो और अपैरल की बिक्री को लगेगा झटका

महाराष्ट्र के रिटेल सेक्टर में 50 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं. ऐसे में राज्य में स्टोर न खोलने देना बड़े पैमाने पर उनकी कमाई पर चोट कर सकता है

महाराष्ट्र में आंशिक लॉकडाउन से कई उद्योगों पर असर पड़ना तय है. पिछले कुछ समय से गाड़ियों, कंज्यूमर गुड्स और कपड़ों की बिक्री में तेजी देखी जा रही थी. लेकिन अब देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में से एक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण लहर की वजह से दोबारा आंशिक लॉकडाउन की स्थिति ने इन आइटमों की बिक्री में गिरावट की आशंका पैदा कर दी है. पिछले कुछ महीनों से देश में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा दिखने लगा है और इससे कई राज्यों में बिजनेस गतिविधियां बाधित हो रही हैं. खास कर इंडस्ट्री हब महाराष्ट्र में लगे आंशिकडाउन की स्थिति ने कई उद्योगों की बिक्री को झटका दिया है. खास कर रिटेल बिक्री को काफी नुकसान पहुंचा है.

रिेटेल कारोबार को होगा अरबों रुपये का नुकसान

रिेटलेर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( RAI) ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में रिटेल बिजनेस को लगभग 400 अरब से भी ज्यादा का नुकसान पहुंच सकता है. क्योंकि महाराष्ट्र की देश के रिटेल बिजनेस में लगभग दस फीसदी हिस्सेदारी है. देश का रिटेल कारोबार 850 अरब डॉलर है और इसमें से 85 अरब डॉलर की हिस्सेदारी सिर्फ महाराष्ट्र की है.

महाराष्ट्र में हर दूसरे दिन दुकानें खोलने की मांग

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के शुरुआती गाइडलाइंस के मुताबिक गाड़ियों की डीलरशिप बंद रहेगी. इससे जाहिर है गाड़ियों की बिक्री पर असर पड़ना तय है. लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में गाड़ियों की बिक्री में पहले से ही गिरावट दिख रही है. गोदरेज अप्लायंस के अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन से बिक्री में गिरावट तय है. वहीं महाराष्ट्र मोबाइल फोन रिटेलर्स के संगठन ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिख कर कहा है कि या तो वह सप्ताहंत में स्टोर खोलने की इजाजत दें या फिर हर दूसरे वर्किंग डे पर दुकानें खोलने का निर्देश दें. इससे राज्य के 15 हजार रिटेलर्स को आर्थिक नुकसान नहीं होगा. महाराष्ट्र के रिटेल सेक्टर में कम से कम 50 लाख लोग काम करते हैं.

घर खरीदना होगा महंगा, देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दर

सिर्फ 2.50 लाख में शुरू करें ‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’, स्टोर खोलने का खर्च उठाएगी सरकार, कमाई होगी अच्छी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget