एक्सप्लोरर

LIC IPO: आपने भी लगाया है पैसा तो जानें किस दिन खाते में आएंगे शेयर्स, कब होगी बाजार में लिस्टिंग?

LIC IPO Allotment Date: अगर आपने भी एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) में पैसा लगाया है तो आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि आपके डीमैट अकाउंट में शेयर्स आए हैं या फिर नहीं...

LIC IPO Allotment Date: अगर आपने भी एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) में पैसा लगाया है तो आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि आपके डीमैट अकाउंट में शेयर्स आए हैं या फिर नहीं... 12 मई यानी गुरुवार को कंपनी निवेशकों को शेयर्स का अलॉटमेंट करेगी. इसके साथ ही 17 मई को कंपनी के शेयर्स मार्केट में लिस्ट हो जाएंगे. 

निवेशकों का मिला अच्छा सपोर्ट
निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने आईपीओ सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन कहा कि एलआईसी के आईपीओ को सभी खंडों में निवेशकों का अच्छा सपोर्ट मिला है. उन्होंने कहा है कि घरेलू निवेशकों ने एलआईसी के आईपीओ को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया है. यह आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि अब विदेशी निवेशकों पर निर्भरता नहीं रही.

12 मई को किए जाएंगे आवंटित
आपको बता दें पांडेय ने कहा कि आईपीओ में बोलियां लगाने वालों को 12 मई को शेयर आवंटित किए जाएंगे. इसके साथ ही एलआईसी के शेयर को शेयर बाजारों में 17 मई को सूचीबद्ध किया जाएगा.

अगर आप अपने शेयर्स का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो BSE की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं... आइए आपको बताते हैं कैसे-

  • आपको BSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseindia.com पर जाना है.
  • यहां पर आपको ‘equity’ ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • अब इसको सलेक्ट करने के बाद ड्रॉपडाउन में ‘LIC IPO’ को सलेक्ट करना है.
  • अब पेज ओपन होने के बाद में आपको अपना एप्लिकेशन नंबर फिल करना होगा.
  • इसके साथ ही अपना पैन नंबर भी एंटर करना होगा.
  • इसके बाद आप 'I am not a robot' को वेरिफाई करें और सर्च बटन को क्लिक करें
  • अब आपको LIC IPO के शेयर्स का अलॉटमेंट दिख जाएगा

कितनी मिली बोलियां
एलआईसी के आईपीओ के तहत 16,20,78,067 शेयरों की पेशकश की गई थी. शेयर बाजारों पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इन शेयरों के लिए निवेशकों की तरफ से 47,83,25,760 बोलियां लगाई गईं.

1956 में हुआ था कंपनी का गठन
एलआईसी का गठन एक सितंबर, 1956 को 245 निजी जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर किया गया था. उस समय इसमें पांच करोड़ रुपये की पूंजी डाली गई थी. समय बीतने के साथ एलआईसी देश की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. दिसंबर, 2021 में बीमा प्रीमियम कारोबार के 61.6 फीसदी हिस्से पर इसका नियंत्रण था.

यह भी पढ़ें:
Axis Mutual Fund के दो फंड मैनेजरों पर फ्रंट-रनिंग से पैसे बनाने के आरोप, जानिए क्या होता है यह?

Gold Silver Rate: दिल्ली मुंबई में सोने के दाम में बड़ी गिरावट, चेक करें MCX पर 10 ग्राम सोने का रेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget