एक्सप्लोरर

एलआईसी ला रही महा-आईपीओ पर ये कितनी बड़ी फाइनैंशियल कंपनी है जानकार हैरान रह जायेंगे आप

एलआईसी के पास दिसंबर 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 10 फीसदी हिस्सेदारी थी तो टीसीएस, इंफोसिस एवं आईटीसी में पांच-पांच फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई में चार-चार फीसदी हिस्सेदारी है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ( LIC) मार्च 2022 में अपना आईपीओ लेकर आ रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं एलआईसी ना केवल सरकारी प्रतिभूतियों की सबसे बड़ी धारक है, बल्कि इक्विटी की सबसे बड़ी इकलौती मालिक और सबसे बड़ी फंड प्रबंधक होने के साथ ही लोगों के पारिवारिक बचत की सबसे बड़ी धारक भी है. 

स्विस ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी के पास कुल 80.7 लाख करोड़ रुपये की अपरिपक्व सरकारी प्रतिभूतियों का करीब 17 प्रतिशत है. भारतीय रिजर्व बैंक भी सरकारी प्रतिभूतियों के मामले में एलआईसी के बाद दूसरे स्थान पर आता है. बाकी बीमा कंपनियों की इसमें हिस्सेदारी संयुक्त रूप से सिर्फ पांच प्रतिशत ही है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी का सरकारी प्रतिभूति स्वामित्व मार्च 2019 में सबसे ज्यादा रहा था जब उसके पास 20.6 फीसदी प्रतिभूतियां थीं. 

यूबीएस की रिपोर्ट कहती है कि एलआईसी  कुल प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 520 अरब डॉलर हैं और एलआईसी करीब तीन लाख करोड़ डॉलर के साथ शेयर बाजार का सबसे बड़ा संस्थागत निवेशक है. इसके अलावा एलआईसी के पास घरेलू संस्थागत इक्विटी एयूएम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भी है. यह देश में सभी इक्विटी म्यूचुअल फंड के आधे से भी अधिक है. 

शेयर बाजार में भी एलआईसी की हिस्सेदारी करीब चार फीसदी है. इस तरह सरकार के बाद यह अकेली सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर है. प्रोमोटर होने के नाते सरकार सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर है. एलआईसी के पास दिसंबर 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 10 फीसदी हिस्सेदारी थी तो टीसीएस, इंफोसिस एवं आईटीसी में पांच-पांच प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई में चार-चार प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

28 करोड़ पॉलिसीधारकों के साथ पारिवारिक बचत में एलआईसी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. उदाहरण के तौर पर ऐसे समझिए कि देश में 100 रुपये जो पारिवारिक बचत किया जाता है उसमें से 10 रुपये के पास जाता है. जो एसबीआई से भी बड़ा है. देश में कुल बैंक डिपॉजिट में एसबीआई की हिस्सेदारी 8 फीसदी है. 

यह भी पढ़ें: 
PM Kisan: आपके खाते में अभी तक नहीं आए पीएम किसान के 4000 रुपये तो फटाफट करें ये काम, तुरंत पैसा होगा ट्रांसफर

IRCTC: रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए शुरू की खास सुविधा, अब सभी को मिनटों में मिलेगी कंफर्म सीट, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget