एक्सप्लोरर

LIC आईपीओ में पैसा लगाने से पहले जानें ये 15 पॉइंट्स, जानें कैसे लगा सकते हैं पैसा-किन्हें मिलेगा फायदा

एलआईसी का आईपीओ 10 मार्च को खुलने की संभावना है पर इसमें अप्लाई करने से पहले आपको कुछ काम के टिप्स जान लेने चाहिए जो आपके बेहद काम आ सकते हैं.

एलआईसी का आईपीओः LIC के आईपीओ के लिए हलचल तेज हो चुकी है, 13 फरवरी को देश की ये सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी सेबी के पास अपना DRHP फाइल कर चुकी है. माना जा रहा है कि एलआईसी का आईपीओ 10 मार्च को आ सकता है. इसके साथ ही रिटेल निवेशकों के मन में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आईपीओ को लेकर उत्सुकता और बढ़ चुकी है. 

एलआईसी के आईपीओ को लेकर यहां आपको कुछ खास बातें बताई जा रही हैं और इनके जरिए आपको अपने कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे. 

1. एलआईसी के आईपीओ में एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10 फीसदी शेयर रिजर्व रखे जाएंगे लेकिन ये बात ध्यान रखने वाली है कि पॉलिसी होल्डर हो या रिटेल निवेशक हों, उनके पास डीमैट खाता होना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी कंपनी के इक्विटी शेयर सिर्फ डीमैट के रूप में जारी होते हैं.

2. किसी और इंश्योरेंस पॉलिसी वाले निवेशकों को आम रिटेल निवेशकों की ही तरह एलआईसी आईपीओ में आवेदन करना होगा. आईपीओ में शेयर मिलने के बाद रिटेल निवेशकों के लिए कोई लॉक-इन पीरीयड नहीं होता है. लिस्टिंग के तुरंत बाद भी शेयर बेचे जा सकते हैं.

3. रिटेल निवेशकों के तहत आप आईपीओ में सिर्फ 2 लाख रुपये तक के ही शेयर खरीद पाएंगे. आईपीओ के आने के समय पता लग पाएगा कि कम से कम कितने शेयर खरीद पाएंगे. 

4. एलआईसी के इक्विटी शेयर्स में इंवेस्टमेंट पर कोई टैक्स छूट नही मिल पाएगी और मुनाफे पर टैक्स लगेगा.

5. पॉलिसी होल्डर्स आईपीओ के प्राइस बैंड में ऊपरी भाव पर बोली लगाएं तो बेहतर होगा क्योंकि इसी भाव को शेयर अलॉटमेंट के समय फाइनल किया जाता है.

6. पॉलिसी होल्डर्स जॉइंट पॉलिसी वाले हैं तो दो में से एक ही अप्लाई कर सकते हैं. दो में से जो भी आईपीओ शेयर्स के लिए अप्लाई कर रहा है उसका पैन नंबर पॉलिसी रिकॉर्ड में अपडेट होना चाहिए और उसके खुद के नाम पर डीमैट खाता होना चाहिए. अगर डीमैट खाता भी संयुक्त है तो अप्लाई करने वाले को डीमैट अकाउंट का प्राइमरी होल्डर होना चाहिए. 

7. लैप्स पॉलिसी वाले भी पॉलिसी होल्डर्स रिजर्वेशन के तहत अप्लाई कर सकते हैं. इसका अर्थ है कि जो भी पॉलिसी एलआईसी के रिकॉर्ड से बाहर नहीं हो चुकी है, वो सभी पॉलिसी होल्डर्स रिजर्वेशन हिस्से के तहत अप्लाई कर सकते हैं. 

8. पैन को पॉलिसी से लिंक करने के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर मौजूद ऑप्शंस को देखें और अपने पैन नंबर, पॉलिसी नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल नंबर के जरिए सरल प्रोसेस करें और इसे लिंक कर लें. इसके अलावा एलआईसी ऑफिस जाकर भी आप पैन नंबर को अपडेट कर सकते हैं.

9. एनआरआई पॉलिसी होल्डर्स भारत से बाहर रहने वाले पॉलिसी होल्डर्स इसके आईपीओ में अप्लाई नहीं कर सकते हैं.

10. आईपीओ के बाद शेयरों का अलॉटमेंट समय आने पर सभी बीमाधारकों को एक समान रूप से देखा जाएगा. इसमें प्रीमियम की रकम या बीमा पॉलिसी की संख्या से कोई अंतर नहीं पड़ेगा.

11. सीनियर सिटीजंस भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं. 18 साल से ऊपर का कोई भी नागरिक आईपीओ में शेयरों के लिए आवेदन कर सकता है.

12. एलआईसी पॉलिसी के नॉमिनी इसमें अप्लाई करने के लिए एलिजिबल नहीं हैं. सिर्फ पॉलिसी होल्डर्स को ही पॉलिसी होल्डर्स रिजर्वेशन के तहत फायदा मिलेगा.

13. पॉलिसी होल्डर्स रिजर्वेशन के तहत आवेदन पर शेयर अलॉटमेंट की कोई गारंटी नहीं है. केवल 10 फीसदी हिस्सा ही पात्र पॉलिसी होल्डर्स के लिए सेव है.

14. सेबी के रूल्स के मुताबिक डीमैट खाते के दोनों लाभार्थियों द्वारा अलग-अलग एप्लीकेशन नहीं डाली जा सकती हैं. केवल प्राइमरी बेनेफिशयरी के नाम से ही अप्लाई किया जा सकता है.

15. DRHP की तारीख से पहले अप्लाई किया लेकिन पॉलिसी बॉन्ड इससे पहले नहीं आया तो आप पॉलिसी होल्डर्स रिजर्वेशन के तहत अप्लाई नहीं कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर, जानें क्या होगा खास और किनसे करेंगी मुलाकात

LIC की सरल पेंशन योजना जो दिलाएगी जीवनभर पेंशन वो भी बेहद कम प्रीमियम पर, जानें इसके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget