एक्सप्लोरर

LIC ने होम लोन की दरों में किया इजाफा, आज से खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

LIC Housing Finance Home Loan Rates: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance) ने होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. आइए चेक करें रेट्स-

LIC Housing Finance Home Loan: अगर आपका भी घर खरीदने का प्लान है तो आपके लिए बड़ा झटका है. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance) ने होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है यानी अब से आपको ज्यादा ईएमआई चुकानी होगी. बता दें आरबीआई की ओर से बढ़ाए गए रेपो रेट्स के बाद से सभी बैंक और लोन देने वाली कंपनियां ब्याज दरों में इजाफा कर रही हैं. 

60 बेसिस प्वाइंट का हुआ इजाफा
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरों में 60 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है. अब से आपको 7.50 फीसदी की दर से ब्याज चुकाना होगा. एलआईसी हाइसिंग फाइनेंस (LIC HFL) ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. 

20 तारीख से लागू हो गई नईं दरें
अब से आपके होम लोन की ब्याज दर 7.50 फीसदी से शुरू होगी. बता दें कंपनी की नई दरें आज से यानी 20 जून से 2022 से लागू हो गई हैं. एलएचपीएलआर (LICHFL) दरअसल मानक ब्याज दर है जिससे एलआईसी एचएफएल के लोन की ब्याज दर जुड़ी हुई है.

कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी
एलआईसी एचएफएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी वाई विश्वनाथ गौड़ ने कहा, ‘‘ब्याज दरों में बढ़ोतरी बाजार में मौजूदा स्थिति के अनुरूप है. यदि ऐतिहासिक रूप से तुलना की जाए तो दरें अभी भी बहुत प्रतिस्पर्धी स्तर पर हैं. इसलिए, आवास ऋण की मांग में निरंतरता बने रहने की उम्मीद है.’’

पिछले महीने भी हुआ था इजाफा
आपको बता दें कंपनी ने पिछले महीने यानी मई महीने में भी ब्याज दरों में इजाफा किया था. कंपनी ने पिछली बार क्रेडिट स्कोर के हिसाब से ब्याज दरों में इजाफा किया था. 700 से ऊपर वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की शुरुआती दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी.

इस इजाफे के बाद नई दर बढ़कर 6.9 फीसदी हो गई थी. वहीं, कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया था. यह दरें 13 मई से प्रभावी थीं.

यह भी पढ़ें:
Aadhaar Card Update: खुशखबरी! अब आधार कार्ड से मिल जाएगा पैसा, SBI समेत ये बैंक दे रहे मौका, जानें क्या है प्लान?

Indian Railways: आपको भी बुक कराना है ट्रेन का टिकट या लेना है रिफंड तो बस यहां बताएं अपनी परेशानी, तुरंत खाते में वापस आएगा पैसा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telegram CEO Networth: कितने अमीर हैं Telegram CEO पावेल, उनके 100 बच्चों को जायदाद में क्या मिलेगा?
कितने अमीर हैं Telegram CEO पावेल, उनके 100 बच्चों को जायदाद में क्या मिलेगा?
Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Swiggy-Zomato: बेंगलुरु में बंद होगी स्विगी-जोमैटो की सर्विस! किसने और क्यों दिया अल्टीमेटम?
बेंगलुरु में बंद होगी स्विगी-जोमैटो की सर्विस! किसने और क्यों दिया अल्टीमेटम?
बोतल-कैन से हटेगा 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन
बोतल-कैन से हटेगा 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget