एक्सप्लोरर

LICHF Hikes Home Loan Rate: नए साल पर एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस का झटका, होम लोन के ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, महंगी हुई EMI

EMI Hike: नए साल से घर खरीदारों पर महंगी ईएमआई की गाज गिरने वाली वाली है. एक जनवरी 2023 से होम लोन के ब्याज दर रीसेट होंगे तो ईएमआई महंगी हो जाएगी.

LIC Housing Finance Hikes Home Loan Rate: नए साल में आपके होम लोन की ईएमआई महंगी होने जा रही है. एचडीएफसी के बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस ने भी होम लोन महंगा कर दिया है. कंपनी ने होम लोन के ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद ना केवल घर खरीदने वाले नए लोगों को महंगे रेट पर होम लोन मिलेगा बल्कि जिन लोगों ने पहले से होम लोन लिया है उनकी ईएमआई महंगी हो जाएगी. 

एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस की न्यूनत्तम होम लोन रेट 8.30 फीसदी से बढ़कर अब 8.65 फीसदी हो गई है. एलआईसीएचएफ ने बयान में कहा कि उसने कर्ज पर ब्याज दर से संबंधित एलआईसी हाउसिंग मुख्य ऋण दर (एलएचपीएलआर) में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की है. कंपनी के एम और सीईओ वाई विश्वानाथ गौड़ा ने कहा, दरों में बढ़ोतरी बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए की गई है. 

आईए जानते हैं कितने बढ़ेगा ईएमआई का बोझ

25 लाख रुपये के होम लोन पर

मान लिजिए किसी व्यक्ति ने एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस से 25 लाख का होम लोन 20 सालों के 8.30 फीसदी के ब्याज दर पर लिया हुआ था तो उसे 21380 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था. लेकिन होम लोन के ब्याज दरों के बढ़ाने के बाद उसे 8.65 फीसदी के ब्याज दर के हिसाब से 21,934 रुपये ईएमआई का भुगतान करना होगा. यानि हर महीने 554 रुपये ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. 


40 लाख रुपये के होम लोन पर 

अगर किसी व्यक्ति ने 40 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लिया हुआ था जिसपर 8.55 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 34840 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था. लेकिन अब 8.90 फीसदी ब्याज दर हो जाएगा उस हिसाब से 35,732 रुपये ईएमआई का भुगतान करना होगा. यानि हर महीने 892 रुपये ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा.   

महंगे रेपो रेट का असर 

8 दिसंबर के आरबीआई ने रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद बैंकों से लेकर हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां ब्याज दरें बढ़ाते जा रहे हैं. 2022 में आरबीआई ने पांच चरणों में रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया है. 

यह भी पढ़ें

Year Ender 2022:  स्‍टॉक मार्केट के इन सेक्‍टर्स ने निवेशकों को किया मालामाल, लुटिया डुबोने वाले सेक्‍टर्स भी कम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget