एक्सप्लोरर

Lemon Rate Hike: नींबू के दामों में जबरदस्त उछाल, यहां बिक रहा है 250 से 350 रुपये प्रति किलो के भाव पर

Lemon Rate Increased: नींबू की डिमांड काफी बढ़ गई है. जिस कारण नींबू कई जगहों पर 300 रूपए प्रति किलो के पार हो गया है. यहां जानिए नींबू के दामों में इतना उछाल क्यों आ रहा है.

Lemon Rate Increased: गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. जिस कारण नींबू कई जगहों पर 300 रूपए प्रति किलो के पार हो गया है. हाल ये है कि कई जगहों पर 10 रुपए में सिर्फ एक नींबू ही मिल रहा है. दिल्ली के मार्केट में सब्जी विक्रेताओं की मानें तो बीते कुछ दिनों में नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है. नोएडा में नींबू अलग अलग दामों में बिक रहा है, इसमें 240 रुपए से लेकर 280 रुपये प्रति किलो तक शामिल है. कुछ दुकानदारों का कहना है कि मंडियों में ही नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है, बीते हफ्ते जो नींबू 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा था वो अब 250 प्रति किलो के पार चला गया है.

दिल्ली की आईएनए मार्केट में नींबू के दाम 350 रुपए प्रति किलो तो वहीं नोएडा के बाजार में 80 रुपए के ढाई सौ ग्राम बिक रहा है. गाजीपुर स्थित सब्जी मंडी में दुकानदारों को 230 रुपये किलो दिया जा रहा है, इसके बाद ग्राहकों को बाजार में 280 रुपए प्रति किलो मिल रहा है. हालांकि नींबू भी दो तरह के बाजार में बिक रहे हैं, पहला हरा नींबू जिसके दाम 280 और दूसरा पीला नींबू जो कि 360 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

एनसीआर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता किशोर ने बताया कि, "आज ही 1250 रुपए के 5 किलो नींबू खरीद कर लाया हूं, इसके बाद अब यही नींबू बाजार में महंगा बिकेगा, क्योंकि हमें भी अपनी गाड़ी, पेट्रोल का खर्चा निकालना होगा. बीते एक हफ्ते में इन दामों में भारी इजाफा है और अन्य मंडियों में दुकानदारों के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक नींबू के दामों में इसी तरह इजाफा होगा."

जानकारी के अनुसार, अक्सर गर्मियों में नींबू के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन बेमौसम बारिश से भी ये महंगा हो जाता है. वहीं मौसम में बदलाव के कारण भी नींबू के दामों में उछाल आया है. गर्मी में नींबू की पैदावार बढ़ने के साथ ही डिमांड भी बढ़ जाती है. व्यापारियों के अनुसार आमतौर पर गर्मी के मौसम में सब्जियों के भावों में उछाल आता है, लेकिन इस बार नींबू के भाव बढ़ने के दूसरे कई कारण हैं.

इसमें सबसे बड़ा कारण डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है. ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण और मंडियों में आवक घटने के कारण नींबू के भावों में बढ़ोतरी हो रही है.

नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत होता है. नींबू शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है. विटमिन सी से भरपूर नींबू का रस पीने से हृदय रोग होने का खतरा और दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर में 70 से ज्यादा बार चोरी की पोल-खोल डिबेट!
PoJK Rawalakot Protest | Chaar Ki Chaal: POJK में विद्रोह से कांपी शाहबाज सरकार!
Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget