एक्सप्लोरर

LED Business: सिर्फ 50 हजार में शुरू करें ये बिजनेस, घर से बनेगी बात, कमाई होगी तगड़ी

LED Bulb Business: भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत बल्ब बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है. इस बिजनेस से दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं.

LED Bulb Business: भारत सरकार की तरफ से बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. देश में स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार योजनाएं लाती रहती है. किसी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले यह समझना जरूरी होता है कि मार्केट में उस सामान की कितनी मांग है. इसके साथ ही कई ऐसे बिजनेस भी हैं, जो शहरों और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग-अलग हैं. आज एक ऐसे बिजनेस की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी डिमांड गांव और शहर दोनों जगह है. 

सरकार की तरफ से दी जाती है ट्रेनिंग

दरअसल यह बिजनेस एलईडी (LED) बल्ब बनाने की है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में यह बिजनेस शुरू हो चुका है. इसके लिए भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत बल्ब बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है. इसके अलावा एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनियां भी ट्रेनिंग देती है. चूंकि एलईडी बल्ब के कारण लोगों के बिजली बिल कम आते हैं, इस वजह से इस बल्ब की डिमांड बढ़ी है. इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं होती है. 

एलईडी बल्ब बनाने के लिए एलईडी बोर्ड और चिप, मेटालिक बल्ब होल्डर्स, हीट सिंक्स, फिल्टर सर्किट के साथ, रेक्टिफायर, प्लास्टिक बॉडी और रिफ्लेक्टर ग्लास, कनेक्टिंग वायर और सोल्डरिंग फ्लक्स, पैकेजिंग सामग्री, एलईडी मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट की आवश्यकता पड़ती है. इसके अलावे टांका लगाने वाली मशीनें, एलसीआर मीटर, सील बंद करने वाली मशीन, ड्रिलिंग मशीन, डिजिटल मल्टीमीटर, पैकेजिंग मशीनें, कंटिन्यूटी टेस्टर, ओसिलोस्कोप और लक्स मीटर की भी जरूरत पड़ती है.

मात्र 50000 में शुरू कर सकते हैं बिजनेस

छोटे स्तर पर इस बिजनेस को सिर्फ 50 हजार रुपये की लागत से शुरू किया जा सकता है. इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है इसके लिए जरूरी नहीं कि दुकान हो या कहीं मकान रेंट लेकर बल्ब बनाया जाए. इसे आप अपने घर पर भी आराम से तैयार कर सकते हैं. इसकी ट्रेनिंग के दौरान LED की बेसिक जानकारी के साथ-साथ सरकारी सब्सिडी स्कीम की भी जानकारी दी जाती है. एक एलईडी बल्ब बनाने में करीब 50 रुपये की लागत आती है, वहीं बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये आराम से मिल जाती है. यानी कि एक एलईडी बल्ब पर दोगुना मुनाफा कमाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

India’s First Deluxe train: 93 साल की हुई देश की पहली डीलक्स ट्रेन, रेलवे अधिकारियों ने केक काटकर किया बर्थडे सेलिब्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget