एक्सप्लोरर

किराएदार, मकान मालिक हों सतर्कः 31 मार्च से पहले निपटाएं ये काम वरना लगेगी पेनल्टी

अगर किराएदार 5000 रुपये से ज्यादा मासिक किराया देते हैं तो उन्हें किराए की रसीद के साथ रेंट एग्रीमेंट की कॉपी जमा करानी होगी.

नई दिल्लीः अगर आप किराए के मकान में रहते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि 31 मार्च से पहले आपको कुछ काम निपटाने हैं वरना आयकर विभाग की नजर आपके ऊपर पड़ सकती है. 31 मार्च से पहले आपको किराया लेने-देने की जानकारी देनी होगी वरना आपके ऊपर आयकर विभाग अच्छा खासा जुर्माना लगा सकता है.

5000 से ज्यादा रेंट देते हैं तो कर लें ये काम अगर किराएदार 5000 रुपये से ज्यादा मासिक किराया देते हैं तो उन्हें किराए की रसीद के साथ रेंट एग्रीमेंट की कॉपी जमा करानी होगी. ऐसा न करने पर आपको एचआरए का फायदा नहीं मिल पाएगा. हालांकि कुछ सूरतों में रेंट रसीद के साथ रसीदी टिकट भी लगाना जरूरी है लेकिन ये सिर्फ उसी सूरत में जरूरी होगा अगर आप कैश में मकान का किराया अदा कर रहे हों. जो किराएदार चेक या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए किराया अदा कर रहे हैं उन्हें रेंट रसीद के साथ रसीदी टिकट लगाना जरूरी नहीं है.

1 अप्रैल से आ रहे हैं नए नियम/31 मार्च से पहले करें पेपरवर्क पूरा सभी टैक्सपेयर्स पर ये नियम लागू होंगे और इसके तहते इनकम टैक्सपेयर्स को 31 मार्च से पहले सभी पेपरवर्क पूरा करना होगा जिसमें किराया लेने और देने की जानकारी देनी होगी. यानी नए वित्तीय वर्ष से पहले किराएदार और मकानमालिक दोनों को जरूरी दस्तावेजी कामकाज पूरा करना होगा.

फेक किराए की रसीद देने वालों को होगी मुश्किल दरअसल आयकर विभाग ने पहले ही किराएदारों के लिए ये फरमान जारी किया था कि फर्जी किराए की रसीद जमा करने वालों को एचआरए क्लेम का फायदा नहीं मिलेगा. जो किराए की रसीद आप जमा कर रहे हों उस पर दस्तखत भी जरूर करें वरना वो स्वीकार नहीं की जाएगी.

इन कामों को आप 1 अप्रैल से पूरा कर लें वरना आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है. लिहाजा अब जब मार्च का महीना खत्म होने में 15 दिनों का वक्त बाकी है तो आप किरायेदार हों या मकान मालिक सतर्क हो जाएं और समयसीमा खत्म होने से पहले इन जरूरी कामों को निपटा लें.

क्या रेल आरक्षण केंदों को बंद करने जा रही है सरकार? यहां जानें

बाजार में भारी गिरावटः सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 10,200 के नीचे फिसला

बड़े उद्योगों के फंसे कर्ज में पौने तीन साल में 300 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget