एक्सप्लोरर

Air India Express: फिर विवादों में फंसी एयर इंडिया, कमरा शेयर करने की लड़ाई मंत्रालय तक पहुंची, सरकार से मिला नोटिस

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के मैनेजमेंट और केबिन क्रू मेंबर्स का विवाद श्रम मंत्रालय पहुंच गया है. इसके बाद कंपनी को मंत्रालय से कारण बताओ नोटिस मिला है.

Air India Express: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन एक बार फिर से चर्चा में है. एयरलाइन के मैनेजमेंट और केबिन क्रू मेंबर्स आमने-सामने आ गए हैं. इसकी शिकायत मिलने पर कंपनी को श्रम मंत्रालय से कारण बताओ नोटिस मिला है. सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन के कई केबिन क्रू मेंबर्स रूम शेयरिंग की व्यवस्था से नाखुश हैं. उन्होंने इसकी शिकायत मैनेजमेंट से की थी. इसके बाद यह शिकायत श्रम मंत्रालय को दी गई. अब मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. टाटा ग्रुप ने इस एयरलाइन का अधिग्रहण पिछले साल जनवरी में किया था. इसके बाद कंपनी ने कुछ नई पॉलिसी को लागू किया, जो कि अभी समझौता प्रक्रिया में हैं. 

लेबर लॉ के तहत चल रही है समझौता प्रक्रिया

इस नोटिस में आरोप लगाया गया है कि फिलहाल लेबर लॉ के तहत समझौता प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में विमानन कंपनी ने सेवा शर्तों में बदलाव क्यों किए हैं. यह इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट, 1947 की धारा 33 का उल्लंघन है. इस धारा के तहत यदि किसी कंपनी में समझौता प्रक्रिया चल रही हो तो सेवा शर्तों में बदलाव नहीं किया जा सकता. 

पिछले महीने सिंधिया को लिखा था पत्र 

पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस एम्प्लाइज यूनियन (AIXEU) ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिख अपनी समस्याएं बताई थीं. इसमें कई मुद्दे उठाए गए थे मगर लेओवर के दौरान रूम शेयर करने के निर्देश पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी. साथ ही कई अन्य सुविधाओं में कटौती को लेकर भी केबिन क्रू खफा है. पहले लेओवर के दौरान केबिन क्रू को फाइव या फोर स्टार होटल में रुकने की सुविधा दी जाती थी. मगर, अब एक रूम में दो लोगों के रुकने की व्यवस्था की जाती है. 

लाभ कमा रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस

कंपनी के प्रवक्ता ने पिछले महीने बताया था कि AIX कनेक्ट का एकीकरण एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के साथ किया जा रहा है. इसलिए नीतियों में थोड़ा सा बदलाव किया गया है. रूम शेयर करने की पॉलिसी कई एयरलाइन्स अपनाती हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस मुनाफा कमा रही है और एआईएक्स कनेक्ट (AirAsia India) घाटे में है. यह दोनों एयरलाइन्स फिलहाल मर्जर की प्रक्रिया में हैं.

ये भी पढ़ें

Greedflation: क्या है 'ग्रीडफ्लेशन' जिसकी चपेट में हैं ब्रिटेन के बाजार, कंपनियां फायदा बना रही पर लोग हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget