एक्सप्लोरर

फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन, अब महिला कर्मचारियों के लिए किया ये बड़ा ऐलान

Larsen & Toubro: L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड के दौरान एक दिन छुट्टी का ऐलान किया है. कंपनी में महिलाओं की संख्या 9 फीसदी है.

Larsen & Toubro: भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन  (S. N. Subrahmanyan) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. एसएन सुब्रह्मण्यन ने घोषणा की है कि अब कंपनी में काम कर रहीं महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान एक दिन की छुट्टी मिलेगी. 

महिलाओं में पीरियड लीव की है खूब डिमांड

L&T में काम करने वाले 60,000 कर्मचारियों में से करीब 9 परसेंट महिलाएं हैं. “The Unfiltered Truth: What Women Professionals Really Want” के शीर्षक के साथ Naukri की पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 34 फीसदी महिला पेशेवरों का मानना है कि वर्क पॉलिसी में मेंसट्रुअल लीव को शामिल किया जाना चाहिए. बता दें कि इस साल की शुरुआत में L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने अपने एक बयान में कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत की थी.

अपने कर्मचारियों के साथ हुई एक ऑनलाइन बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मुझे खेद है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं. अगर मैं आपसे रविवार को भी काम करवा पाऊं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी क्योंकि मैं रविवार को काम करता हूं.' उन्होंने यह भी कहा था, 'घर पर बैठकर आप क्या करते हैं? अपनी पत्नी को आप कितनी देर तक निहार सकते हैं। आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक निहार सकती है? ऑफिस जाओ और काम शुरू करो' उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब तूल पकड़ा था. उनकी काफी आलोचनाएं भी की गई थीं.  

यहां मिलती है पीरियड में विमेन स्टाफ को छुट्टी

अगस्त 2024 से, ओडिशा भारत का पहला ऐसा राज्य है, जहां पब्लिक और प्राइवेट दोनों सेक्टर की महिलाओं को एक दिन की पीरियड्स लीव मिल रही है. वहीं अब कर्नाटक की सरकार भी साल में छह दिन पीरियड के दिन महिलाओं को छुट्टी दिए जाने पर विचार रही है. इसके लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं कई शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करती हैं. पीरियड लीव की मदद से उन्हें वर्क-लाइफ बैलेंस करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें:

गौतम अडानी ने कानपुर में चलाई गोली, यहां देखें अडानी डिफेंस और एयरोस्पेस साइट के दौरे का पूरा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget