एक्सप्लोरर

खुशखबरी: कोटक महिंद्रा बैंक, देना बैंक ने भी घटाई दरें

नई दिल्लीः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत देश के 3 बड़े बैंकों के ब्याज दर में कटौती के बाद आज कुछ और बैंकों ने दरें घटाने का ऐलान कर दिया है. भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक लोन की ब्याज दरों में कटौती कर चुके हैं.

देश के चौथे निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा ने भी आज अपनी कर्ज की दरों को 0.45 फीसदी (दशमलव 45 फीसदी) कम कर दिया है, वहीं पब्लिक सेक्टर के बैंक देना बैंक ने लेंडिंग रेट में 0.75 फीसदी (0.75 फीसदी) की कटौती का ऐलान किया है. ये कमी अभी लेंडिंग रेट यानी जिस दर से बैंक लोन पर ब्याज वसूल करती हैं उस पर किया गया है. लोगों को बैंकों से लिए कर्ज पर कितना फायदा होगा इसका ऐलान बैंकों की ओर से किया जाना बाकी है.

कोटक बैंक ने एमसीएलआर आधारित लोन रेट में 0.20 से 0.45 फीसदी की कटौती की है. एक साल की एमसीएलआर को 0.20 फीसदी घटाया गया है, जबकि एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर को 0.45 फीसदी घटाया गया है. इस संशोधन के बाद बैंक की 1 साल की एमसीएलआर घटकर 9 फीसदी पर आ गई है. वहीं एक महीने की एमसीएलआर 8.25 फीसदी और तीन महीने की 8.40 फीसदी रह गई है. 1 दिन की एमसीएलआर को 0.40 फीसदी घटाकर 8.20 फीसदी किया गया है. कोटक बैंक के बयान के मुताबिक संशोधित दरें 1 जनवरी, 2017 से लागू हो चुकी हैं.

देना बैंक ने एक साल की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर आधारित लोन रेट 0.75 फीसदी घटाकर 8.55 फीसदीकर दिया है. इस कटौती के बाद एमसीएलआर से जुड़े होम लोन, कार लोन और दूसरे लोन सस्ते हो जाएंगे.

31 दिसंबर की शाम पीएम मोदी के बड़े संबोधन के बाद से बैंकों ने ब्याज दरें कम करनी शुरू कर दी हैं. हालांकि लोगों को इसका कितना सीधा फायदा मिलेगा ये अभी तय नहीं है. साफ है कि नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा भारी कैश को जनता तक पहुंचाने के लिए बैंकों ने सस्ते कर्ज का लुभावना ऑफर निकालना शुरू कर दिया है.

31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कई तरह की राहत देने का ऐलान किया जिसमें घर बनाने के लिए सस्ते कर्ज का भी ऐलान था. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 लाख रुपये तक के होम लोन पर 4 फीसदी और 12 लाख रुपये तक के होम लोन पर बैंकों से 3 फीसदी ब्याज में छूट देने की बात कही गई थी. माना जा रहा था कि इस ऐलान के बाद बैंक अपने कर्ज की दरें सस्ती करेंगे और कल यानी 1 जनवरी से बैंकों ने सस्ते लोन की घोषणा कर दी है. एसबीआई, पीएनबी अब अपने ग्राहकों को 8.5 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन देने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget