एक्सप्लोरर

वो सभी कारण जिनसे लगातार गिर रहा है रुपया, जानें

रुपये की गिरावट का मतलब डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आना है. सरल भाषा में कहें तो इस साल जनवरी में जहां एक डॉलर के लिए 63.64 रुपये देने होते थे वहां अब 72 रुपये देने होते हैं.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रुपये की गिरावट को थामने की हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया है. इसका असर पिछले सत्र में तत्काल देखने को मिला कि डॉलर के मुकाबले रुपये में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. हालांकि रुपये में और रिकवरी की अभी दरकार है. डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को रिकॉर्ड 72.91 के स्तर तक लुढ़कने के बाद संभला और 72.19 रुपये प्रति डॉलर के मूल्य पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को 72.69 पर बंद हुआ था. आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में थोड़ा सुधार देखने को मिला है और रुपया 71.85 के स्तर पर बंद हुआ है.

रुपये की गिरावट का अर्थ रुपये की गिरावट का मतलब डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आना है. सरल भाषा में कहें तो इस साल जनवरी में जहां एक डॉलर के लिए 63.64 रुपये देने होते थे वहां अब 72 रुपये देने होते हैं. इस तरह रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है. बाकी दुनिया के देशों से लेन-देन के लिए प्राय: डॉलर की जरूरत होती है ऐसे में डॉलर की मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होने पर देशी करेंसी कमजोर होती है.

क्यों गिर रहा है रुपया एंजेल ब्रोकिंग के करेंसी एनालिस्ट अनुज गुप्ता ने रुपये में आई हालिया गिरावट पर कहा, "भारत को कच्चे तेल का आयात करने के लिए काफी डॉलर की जरूरत होती है और हाल में तेल की कीमतों में जोरदार तेजी आई है जिससे डॉलर की मांग बढ़ गई है. वहीं, विदेशी निवेशकों द्वारा निवेश में कटौती करने से देश से डॉलर का आउट फ्लो यानी बहिगार्मी प्रवाह बढ़ गया है. इससे डॉलर की सप्लाई घट गई है."

चालू खाते का घाटा बढ़ा उन्होंने बताया कि इंपोर्ट ज्यादा होने और निर्यात कम होने से चालू खाते का घाटा बढ़ गया है, जोकि रुपये की कमजोरी की बड़ी वजह है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, चालू खाते का घाटा तकरीबन 18 अरब डॉलर हो गया है. जुलाई में भारत का आयात बिल 43.79 अरब डॉलर और निर्यात 25.77 अरब डॉलर रहा. वहीं, विदेशी मुद्रा का भंडार लगातार घटता जा रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार 31 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह को 1.19 अरब डॉलर घटकर 400.10 अरब डॉलर रह गया.

राजनीतिक अस्थिरता के माहौल से भी पड़ा असर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनने से भी रुपये में कमजोरी आई है. आर्थिक विकास के आंकड़े कमजोर रहने की आशंकाओं का भी असर है कि देशी मुद्रा डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रही है. जबकि वर्ल्ड ट्रेड वॉर के तनाव के चलते दुनिया की कई उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की करेंसी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुई हैं

अमेरिकी इकोनॉमी के मजबूत होने से डॉलर मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती के संकेत मिल रहे हैं जिससे डॉलर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हुआ है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती आने से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाल कर ले जा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि संरक्षणवादी नीतियों और व्यापारिक हितों के टकराव के कारण अमेरिका और चीन के बीच पैदा हुई ट्रेड वॉर से वैश्विक व्यापार पर असर पड़ा है.

दिल्लीः ओला, ऊबर से सफर करने वालों को आसानीः सितंबर तक नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई परः जानें आपके शहर में किस रेट पर मिल रहा है फ्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में तेल संकट गहराया! सऊदी अरामको ने रोकी भारत को क्रूड ऑयल की सप्लाई
भारत में तेल संकट गहराया! सऊदी अरामको ने रोकी भारत को क्रूड ऑयल की सप्लाई
भारत की समंदर में बड़े स्तर पर खुदाई की तैयारी, खर्च होंगे 15000 करोड़, लेकिन क्यों?
भारत की समंदर में बड़े स्तर पर खुदाई की तैयारी, खर्च होंगे 15000 करोड़, लेकिन क्यों?
जल्दी ही कम होंगे चीनी के दाम! सरकार के मास्टर प्लान से आम जनता को मिलेगी राहत
जल्दी ही कम होंगे चीनी के दाम! सरकार के मास्टर प्लान से आम जनता को मिलेगी राहत
FD Rates: सीनियर सिटीजन्स के लिए बंपर ऑफर, अब किस बैंक में है सबसे तगड़ा रिटर्न?
FD Rates: सीनियर सिटीजन्स के लिए बंपर ऑफर, अब किस बैंक में है सबसे तगड़ा रिटर्न?

वीडियोज

नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! Mamata के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा 'iphone लंगर', फ्री में मिलेगा ये मॉडल
चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा 'iphone लंगर', फ्री में मिलेगा ये मॉडल
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 16 की मौत
पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 16 की मौत
चुनाव चिह्न छीनने के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- काला दिन
चुनाव चिह्न छीनने के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- काला दिन
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
Embed widget