एक्सप्लोरर

Minor Demat Account: अपने बच्चों का खोल सकते हैं डीमैट खाता, जानिए प्रोसेस-नियम-शर्तें-लाभ जैसा सब कुछ

Demat Account Rules: शेयर बाजार में माइनर डीमैट अकाउंट खोलने के लिए बच्चे के साथ पेरेंट्स की भी केवायसी होती है. साथ ही इससे शेयर खरीदे नहीं जा सकते.

Demat Account Rules: शेयर बाजार में निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इकोनॉमी की बढ़ती रफ्तार का लाभ लेने के लिए के लिए हर कोई उत्सुक है. देश में तेजी से बढ़ते डीमैट अकाउंट (Demat Account) भी यही कहानी बयान करते हैं. डीमैट अकाउंट की एक और खास बात है कि इस खाते को खोलने के लिए आपको बालिग होने की कोई जरूरत नहीं है. आप अपने बच्चे के नाम से भी माइनर डीमैट अकाउंट ((Minor Demat Account)) खोल सकते हैं. आइए आपको इस संबंध में सारे नियम कायदों की पूरी जानकारी देते हैं. 

सेबी से मिली हुई है मंजूरी 

शेयर मार्केट (Share Market) रेगुलेटर सेबी (SEBI) 18 साल से कम उम्र होने पर भी डीमैट अकाउंट खोलने की अनुमति देती है. हालांकि, नाबालिग बेटा या बेटी इस अकाउंट को चला नहीं पाएंगे. अकाउंट उसके माता-पिता द्वारा चलाया जाएगा. बच्चे की उम्र 18 हो जाने के बाद वह अपना अकाउंट खुद ऑपरेट कर सकेगा. डीमैट अकाउंट खोलने के लिए पेरेंट्स अपना बैंक अकाउंट भी लगा सकते हैं. मगर, बिक्री का पैसा माइनर बैंक अकाउंट में ही जाएगा. शेयर, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और लिस्टेड बॉन्ड्स में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत पड़ती है. 

बच्चे और अभिभावक के डाक्यूमेंट लगेंगे 

आइए इस माइनर डीमैट अकाउंट को खोलने की पूरी प्रक्रिया समझ लेते हैं. इस अकाउंट को खोलने के लिए कोई न्यूनतम उम्र नहीं है. इसे ज्वॉइंट अकाउंट के तौर पर नहीं खोला जा सकता. अकाउंट खोलते समय बच्चे और अभिभावक के डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी. एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई दस्तावेज देना होगा. इसके साथ ही बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराना होगा. यदि जन्म प्रमाणपत्र पर माता-पिता के नाम नहीं हैं तो बच्चे का पासपोर्ट, बाल आधार, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट या बोर्ड मार्कशीट उपलब्ध करानी होगी. 

शेयर खरीदे नहीं सिर्फ बेचे जा सकते हैं

माइनर डीमैट अकाउंट खोलने के लिए बच्चे का बैंक अकाउंट ही देना होगा. माइनर डीमैट अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा नहीं होनी चाहिए. पैरेंट्स को फॉर्म पर सिग्नेचर करने पड़ेंगे. साथ ही माइनर डीमैट अकाउंट की केवायसी भी करानी होगी. माइनर की फोटे के साथ पैरेंट्स को भी केवायसी फॉर्म पर साइन करने होंगे. माइनर अकाउंट पर शेयर खरीदे नहीं जा सकते सिर्फ इन्हें बेचा जा सकता है. हालांकि, पैरेंट्स द्वारा उन्हें शेयर गिफ्ट किए जा सकते हैं. न ही इस अकाउंट से इंट्रा डे ट्रेडिंग की जा सकती है.  

ये भी पढ़ें 

Amrit Bharat Express: जल्द पटरी पर दौड़ती दिखेंगी 50 अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget