एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं आपके एटीएम कार्ड की कैश विड्रॉल लिमिट? यहां जानें

क्या आप जानते हैं कि आपके पास जो एटीएम है उससे आप एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं? अगर नहीं जानते तो ये खबर आपके काम की है.

नई दिल्लीः अगर आपका बैंक खाता है तो आपके पास डेबिट कार्ड तो जरूर होगा. ज्यादातर बैंक खातों में दिए गए डेबिट कार्ड के ऊपर आपको कैश विड्रॉल की अलग-अलग लिमिट की सुविधा मिलती है. ये आपके बैंक खाते के प्रकार और डेबिट कार्ड के टाइप के आधार पर अलग-अलग होती है. उदाहरण के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने हाल ही में अपने डेबिट कार्ड से कैश निकालने की सीमा आधी कर दी है और इसे 40,000 रुपये प्रति दिन से घटाकर 20,000 रुपये प्रति दिन कर दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पास जो एटीएम है उससे आप एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं? यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके बैंक के खाते के डेबिट कार्ड से आप कितना कैश एक दिन में एटीएम से निकाल सकते हैं- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) 31 अक्टूबर से एसबीआई ने ने एटीएम से हर दिन निकालने वाले अधिकतम रुपयों की सीमा को आधा कर दिया है. अब एसबीआई एटीएम से एक दिन में सिर्फ 20 हजार रुपए की रकम निकाली जा सकेगी. पहले यह सीमा 40 हजार रुपए की थी. एटीएम से निकासी की यह सीमा सिर्फ एसबीआई डेबिट कार्ड की क्लासिक और मैस्ट्रो कार्ड वालों के लिए ही है. हालांकि बैंक के दूसरे कार्ड से निकलने वाले कैश की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एसबीआई पोर्टल के मुताबिक एसबीआई प्लेटिनम कार्ड से आप पहले की ही तरह 1 लाख रुपये रोजाना अपने बैंक खाते से निकाल सकते हैं. आईसीआईसीआई बैंक आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक इसके एटीएम से प्लेटिनम चिप डेबिट कार्ड के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं. इसके अलावा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड से आप एक दिन में 1.5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं. ये जानकारी आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक दी जा रही है. एचडीएफसी बैंक निजी बैंकों में से एक दूसरे नंबर पर कहे जाने वाले बैंक एचडीएफसी बैंक के प्लेटिनम चिप डेबिट कार्ड के जरिए आप 1 लाख रुपये रोजाना इसके एटीएम से निकाल सकते हैं. ये सूचना भी बैंक की वेबसाइट hdfcbank.com के जरिए दी गई है. एक्सिस बैंक निजी बैंकों में से एक प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को रूपे प्लेटिनम कार्ड के जरिए एक दिन में 40,0000 रुपये तक निकालने देने की कैश लिमिट तय की है. बैंक की वेबसाइट axisbank.com के मुताबिक आप एक्सिस बैंक के एटीएम से एक दिन में 50 हजार रुपये भी निकाल सकते हैं बशर्ते आपके पास वीजा टाइटेनियम प्राइम प्लस और सिक्योर प्लस डेबिट कार्ड होना चाहिए. पीएनबी पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को इसके प्लेटिनम और रूप डेबिट कार्ड के जरिए एक दिन में अधिकतम 50 हजार रुपये निकालने देने की सुविधा देता है. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक इसके क्लासिक रूपे कार्ड और मास्टर डेबिट कार्ड के जरिए ग्राहक एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं. एबीपी न्यूज, वेब डेस्क इस फेस्टिव सीजन में कार कंपनियों के ये हैं स्पेशल ऑफर, कारों पर मिल रहा है लाखों रुपये का डिस्काउंट सोने की कीमत में आया जोरदार उछाल, 32,000 रुपये के पार हुआ SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब ATM से एक दिन में 20 हजार ही निकाले पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget