एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल तो जानें ये छुपे हुए चार्जेज जो कर सकते हैं जेब खाली

क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के छुपे हुए चार्जेज भी रहते हैं या इनकी सुविधाओं के लिए आपसे लिए जाते हैं तो इनको जानना आपके लिए बहुत जरूरी है..

नई दिल्लीः तेजी से बदल रहे दौर में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ऐसे माध्यम हैं जिनसे आजकल लोगों का वास्ता दिन में कई बार पड़ता है. क्रेडिट कार्ड से आपको ये सहूलियत मिलती है कि शॉपिंग के बाद आपके बैंक खाते से तुरंत पैसा नहीं कटता है बल्कि उस समय ये पैसा बैंक देता है और बाद में आपको क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के छुपे हुए चार्जेज भी रहते हैं या इनकी सुविधाओं के लिए आपसे लिए जाते हैं तो इनको जानना आपके लिए बहुत जरूरी है.

1. समय से बिल पे नहीं करने पर देने पड़ती है भारी पेनल्टी अगर आप समय से क्रेडिट कार्ड का मंथली बिल पे नहीं करते हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपको 10 फीसदी से लेकर 20-22 फीसदी तक ब्याज पेनल्टी के रूप में देना पड़ सकता है. अलग-अलग बैंकों की पेनल्टी अलग अलग होती है लेकिन आपके लिए यही सबसे सही होगा कि हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड के बिल को देखते रहें और समय से इसका पेमेंट कर दें.

2. सिर्फ मिनिमम अमाउंट पे न करें क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में मिनिमम अमाउंट पे का ऑप्शन दिया होता है और आप हर महीने मिनिमम अमाउंट अदा करके सोचते हैं कि आपने बिल तो पे कर ही दिया है लेकिन आपको ये नहीं पता होता कि आपके बचे हुए अमाउंट पर पेनल्टी लगती रहती है और इस पर हर महीने ब्याज पर ब्याज जुड़ता रहता है. इसी तरह जब बिल कुल मिलाकर आपकी क्रेडिट लिमिट तक पहुंच जाता है तो बैंक आपको इसकी सूचना देता है. इस तरह अगर आपकी क्रेडिट लिमिट पहुंचने तक आपने बिल पे नहीं किया तो भी बैंक आपको सूचना नहीं देते और छुपे हुए चार्ज वसूल करते रहते हैं.

3. क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के झांसे में न आएं बैंक जब आपको बताते हैं कि आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ाई जा रही है तो अगर बहुत जरूरत हो तो ही आप अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़वाएं वर्ना इसके एवज में भी आपसे सालाना फीस वसूली जा सकता है.

4. अपने रिडीम पॉइंट्स का ख्याल रखें आपको कई बार पता नहीं होता कि आपके क्रेडिट कार्ड पर किए जा रहे खर्च के लिए आपको बदले में रिडीम पाइंट मिलते हैं. आप क्रेडिट कार्ड पर जितनी शॉपिंग करेंगे उतने ही आपके पॉइंट्स जुड़ जाएंगे. लेकिन बैंक आपको ये नहीं बताता है क्योंकि इसके बदले में बैंक को आपको कैश देना पड़ता है या गिफ्ट वाउचर, शॉपिंग वाउचर या अन्य तरह का डिस्काउंट देना पड़ता है. तो आप अपने रिडीम पॉइंट्स का खुद ख्याल रखें और इन्हें समय-समय पर रिडीम भी कराते रहें. अगर आप इन्हें नहीं रिडीम कराएंगे तो कुछ समय बाद ये एक्सपायर भी हो सकते हैं और आपका मिलने वाला फायदा धरे का धरा रह सकता है. पॉइंट रिडीम करने के लिए अपने बैंक से बात करें और फायदा उठाएं.

5. कार्ड अपग्रेडेशन के लिए भी होती है छुपी हुई फीस अगर आप अपना कार्ड अपग्रेड कराते हैं जैसे सिल्वर से गोल्ड या गोल्ड से प्लेटिनम कार्ड में अपग्रेड कराते हैं तो इसके लिए आपको फीस भी देनी पड़ती है. सालाना आपको इसके लिए 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक अदा करने पड़ सकते हैं. लिहाजा जरूरत न होने पर कार्ड को अपग्रेड न कराएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget