एक्सप्लोरर

बैंक बदलना चाहते हैं तो न करें जल्दबाजी, इन बातों का रखें ध्यान

बैंक बदलना चाहते हैं तो यह फैसला करते समय आपको कई बिंदुओं पर विचार करना चाहिए. उसके बाद कोई कदम उठाना चाहिए.

केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों के मर्जर का फैसला किया है जिसके बाद कई बैंकों का मर्जर हुआ भी है. इस बीच इन बैंकों में आईएफएससी कोड से लेकर चेकबुक तक में बदलाव आया है. ऐसे में कई लोगों ने अपने पुराने बैंक को छोड़ किसी और बैंक का रुख किया है. लेकिन बैंक बदलने का फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए. कई पैमानों पर विचार करने के बाद ही बैंक बदलने का फैसला करना चाहिए नहीं तो आगे नुकसान हो सकता है. 

बेहतर सुविधा-ज्यादा पैसा
आपको अगर कि आपके बैंक की सर्विस तय मानकों के अनुरूप नहीं है तो आप अपनी पसंद का बैंक चुन सकते हैं. इस बात का भी ख्याल रखें कि बेहतर कस्‍टमर सर्विस की फीस भी देनी होती है. बेहतर सेवाओं के लिए अगर आप ज्‍यादा कीमत चुकाने को तैयार हैं तो ही बैंक बदलने के बारे में सोचें.

इसे ऐसे समझें कि एक तरफ जहां सरकारी बैंकों में 2,000-3,000 रुपये के न्यूनतम बैलेंस की जरुरुत होती है वहीं प्राइवेट बैंकों में इससे 4-5 गुना बड़ी रकम मेनटेन करनी पड़ती है. कई प्राइवेट बैंक ग्राहकों को अच्‍छी सेवा तो देते हैं लेकिन इसके लिए वे ज्यादा चार्ज भी वसूलते हैं. अगर आप किसी प्राइवेट बैंक में जाना चाहते हैं तो पहले सेवाओं के लिए वसूले जाने वाले चार्जेज के बारे में जानकारी हासिल कर लें

ब्‍याज दरें
अधिक ब्याज की चाह में बैंक बदल देने का फैसला सही नहीं है. ज्यादा ब्याज दर का तभी बहुत फर्क पड़ता है जब आपके खाते में बड़ी रकम हो. आपके खाते में जब तक बड़ी रकम (1 लाख रुपये और उससे अधिक) नहीं रहती, तब तक ब्याज दर से बहुत फर्क नहीं पड़ता. 

बैंक की मजबूती
अगर आप बैंक बदल रहे हैं तो उसी को चुनें जिसकी बैलेंस शीट मजबूत हो. ऐसे बैंकों का अपने कारोबार समेटने की आशंका कम रहती है. सरकारी बैंक प्राइवेट बैंक की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं. लेकिन कई बड़े प्राइवेट बैंक भी मजबूती के मामले में कम नहीं होते.

ब्रांच खुलने और बंद होने का टाइम
बैंक की ब्रांच के खुलने और बंद होना भी एक महत्वपूर्ण पैमाना है. इसी के साथ बैंक की शाखा की लोकेशन क्या है यह भी बहुत जरुरी मुद्दा है. बैंक ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो
आपके बैंक का प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो अगर आपकी जरूरतों से मेल नहीं खाता है, तो आप शिफ्ट कर सकते हैं. आपका बैंक उन सेवाओं का ऑफर भी दे सकता है जिनकी आपको जरूरत नहीं है या आप नहीं चाहते हैं. लेकिन,  आपसे उनके लिए चार्ज लिया जा रहा है. ऐसी स्थिति में भी आप बैंक बदलने के बारे में सोच सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Health Insurance: अगर नहीं समझा कॉन्ट्रैक्ट के इन तकनीकी शब्दों का अर्थ, तो जरूरत के वक्त हो सकती है परेशानी

Tax Free Income: इन सोर्स से हुई आय है टैक्स फ्री, जानें नियम और शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में 20% से ज्यादा डलेगा एथेनॉल, PM मोदी के सलाहकार ने की पुष्टि
अब गाड़ियों में 20% से ज्यादा डलेगा एथेनॉल, PM मोदी के सलाहकार ने की पुष्टि
78 दिनों का बोनस: रेलवे यूनियनों की बड़ी मांग, कहा- 18,000 बेसिक पर हो कैलकुलेशन
78 दिनों का बोनस: रेलवे यूनियनों की बड़ी मांग, कहा- 18,000 बेसिक पर हो कैलकुलेशन
चेक कर लें आज गैस सिलेंडर की कीमत, कहीं आपके शहर में बढ़े तो नहीं दाम?
चेक कर लें आज गैस सिलेंडर की कीमत, कहीं आपके शहर में बढ़े तो नहीं दाम?
पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम! फिर से नुकसान में तेल कंपनियां; चेक करें आज का रेट
पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम! फिर से नुकसान में तेल कंपनियां; चेक करें आज का रेट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
ईरान से जल्द जंग खत्म होने वाली बात झूठी? व्हाइट हाउस की चेतावनी को इग्नोर कर रहे ट्रंप
ईरान से जल्द जंग खत्म होने वाली बात झूठी? व्हाइट हाउस की चेतावनी को इग्नोर कर रहे ट्रंप
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
Embed widget