एक्सप्लोरर

Future Group: डूबते किशोर बियानी को मिला सहारा, जिंदल ग्रुप ने दिया दीवाली गिफ्ट 

Hope for Biyani: लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू कर चुके फ्यूचर ग्रुप को एक नया प्रस्ताव मिला है. जिंदल समूह की तरफ से आए इस प्रस्ताव पर कर्जदाताओं की समिति इसी महीने के आखिर तक नतीजा सुना देगी.

Kishore Biyani: भारी कर्ज के चलते दिवालिया होने की कगार पर खड़े फ्यूचर ग्रुप (Future Group) को दीवाली गिफ्ट मिला है. स्टील ट्यूब और पाइप बनाने वाली दिग्गज कंपनी जिंदल ग्रुप (Jindal Group) ने किशोर बियानी (Kishore Biyani) के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप को बचाने के लिए एक प्रस्ताव दिया है. यह प्रस्ताव शुक्रवार को आया. अब लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू कर चुके फ्यूचर ग्रुप के पास सिर्फ यही एक प्रस्ताव है. कर्जदाताओं ने स्पेस मंत्रा (Space Mantra) का प्रस्ताव खारिज कर बियानी की मुसीबतें बढ़ा दी थीं. 

आठ महीने से समाधान तलाश रही कंपनी 

कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल आठ महीने से खुद को बचाने के रास्ते तलाश रही है. कंपनी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) और सेंटबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के नेतृत्व वाले कर्जदाताओं के 12,265 करोड़ रुपये देने हैं. कंपनी पर कुल कर्ज लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का है. अब जिंदल के प्रस्ताव पर यह समूह विचार कर अंतिम फैसला लेगा. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि जिंदल समूह ने फ्यूचर ग्रुप के लिए कितने रुपये की बोली लगाई है. हालांकि, इस महीने के आखिर तक कर्जदाताओं का समूह इस बोली पर फैसला सुना देगा.  

शेयर बाजार को दी थी लिक्विडेशन प्रक्रिया की जानकारी

कंस्ट्रक्शन मैटेरियल कंपनी स्पेस मंत्रा का प्रस्ताव विफल होने के बाद फ्यूचर रिटेल की समाधान प्रक्रिया की देखरेख कर रहे विजय कुमार अय्यर ने शेयर बाजार को लिक्विडेशन प्रक्रिया की जानकारी दी थी. स्पेस मंत्रा ने 553 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी. इससे कर्जदाताओं का सिर्फ 2.73 फीसद रकम ही बाहर आ पा रही थी. रिलायंस रिटेल से डील टूटने के बाद से ही फ्यूचर ग्रुप समस्याओं में फंस गया था. 

कोविड-19 में हुआ 7000 करोड़ रुपये का नुकसान 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिटेल का राजा (Retail King) कहे जाने वाले किशोर बियानी ने कहा था कि कोविड-19 (Covid-19) के दौरान सिर्फ 3 महीने में कंपनी ने 7000 करोड़ रुपये का बिजनेस खोया. उन्होंने कहा था कि कंपनी सही रास्ते पर आगे बढ़ रही थी. लेकिन, कोविड-19 के बाद सब कुछ बहुत तेजी से खराब हुआ. इसके बाद वापसी का रास्ता बहुत मुश्किल हो गया.

फ्यूचर जेनराली में है जिंदल ग्रुप को इंट्रेस्ट 

सूत्रों के अनुसार, फ्यूचर ग्रुप की जनरल इंश्योरेंस कंपनी फ्यूचर जेनराली (Future Generali) में जिंदल समूह को संभावनाएं दिखती हैं. यह फ्यूचर ग्रुप और इटली की ऐसीकुराजिओनी जेनराली (Assicurazioni Generali) का जॉइंट वेंचर है. इस डील के चलते कर्जदाताओं को 1226 करोड़ रुपये मिल गए थे.  

ये भी पढ़ें 

Deewali Gifts: हो गई दिवाली और गिफ्ट्स भी मिल गए होंगे, अब जान लीजिए कैसे लगेगा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget