एक्सप्लोरर

IT Recession: आईटी कंपनियों में निराशा की लहर, इंफोसिस समेत कई बड़ी कंपनियों में सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन घटे

Increment and Promotions: आईटी सेक्टर में मंदी का असर कर्मचारियों पर भी पड़ा है. कंपनियां न तो नई हायरिंग को लेकर उत्सुक हैं, न ही उन्होंने कर्मचारियों को इस साल ज्यादा इंक्रीमेंट या प्रमोशन दिए हैं.

Increment and Promotions: आईटी सेक्टर में ग्लोबल मंदी की आशंका एम्प्लॉयीज पर भारी पड़ी है. इंफोसिस समेत कई बड़ी कंपनियों ने इस साल वेतन में इजाफा और प्रमोशन की संख्या कम कर दी है. बेंगलुरु स्थित इंफोसिस ने इस साल काफी देर से वेतन वृद्धि और प्रमोशन का फैसला लिया. मगर, कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी क्योंकि इस साल उनकी सैलरी में 10 फीसदी से भी कम की हाइक हुई है. इंफोसिस ने भी वेतन वृद्धि के लेटर देते समय कर्मचारियों से मुश्किल वक्त में साथ देने का धन्यवाद दिया है.

नई हायरिंग करने में कोई दिलचस्पी नहीं

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका और यूरोप की कई बड़ी आईटी कंपनियों के हेडक्वार्टर बेंगलुरु में हैं. आईटी सेक्टर में लगभग 60 फीसदी खर्च कर्मचारियों पर ही होता है. इस बड़े खर्च को संभालने के लिए आईटी कंपनियों ने इस साल कम वेतन वृद्धि की है. साथ ही प्रमोशन की संख्या भी घटाई है. हाल ही में कई रिपोर्ट्स आईं, जिनसे पता चला कि इस साल आईटी कंपनियां नई हायरिंग करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं. 

नए कर्मचारियों की नहीं बढ़ी वेतन 

मंदी का यह सिलसिला लगभग एक साल से जारी है. हालांकि, कंपनियों को उम्मीद है कि अगले छह महीनों में मंदी से निजात मिल जाएगी. मगर, तब तक स्थिति न बिगड़े इसलिए कंपनियां सावधानी बरत रही हैं. इस साल नए कर्मचारियों को वेतन वृद्धि नहीं दी गई है. 

आधी हो गई वेतन वृद्धि, रोके गए प्रमोशन 

एक आईटी कर्मचारी के मुताबिक, हर साल कंपनियां लगभग 20 फीसदी तक वेतन वृद्धि करती हैं. यदि किसी को प्रमोशन मिल जाए तो उसकी सैलरी 50 फीसदी तक बढ़ जाती है. इस साल कई प्रमोशन रोके गए हैं. साथ ही जिन्हें प्रमोशन मिले, उन्हें भी सिर्फ 10 से 20 फीसदी ही सैलरी हाइक दी गई है. 

नौकरी बदलने वाले भी घाटे में 

इस साल नौकरी बदलने वालों को कंपनियों ने लगभग 20 फीसदी ही वेतन वृद्धि दी. पहले यही आंकड़ा 40 फीसदी तक होता था. कुछ मामलों में तो 100 से 120 फीसदी तक सैलरी बढ़ जाती थी. साल 2023 में हालात कुछ 2007 से 2009 वाले बने हुए हैं. इन दो सालों में आईटी सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. 

एआई भी खा रही नौकरियां 

एक आईटी कंपनी के एचआर मैनेजर ने बताया कि ऑटोमेशन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) ने नौकरियों को नुकसान पहुंचाया है. इससे आईटी प्रोफेशनल चिंतित हैं. कोई नहीं जानता कि यह बुरा दौर कब खत्म होगा. कोरोना महामारी के दौरान आईटी एम्प्लॉयीज की डिमांड बहुत बढ़ गई थी. लोगों को महंगी कार और बाइक जैसे तोहफे भी कंपनियों की ओर से मिले. मगर, अब यह सब कुछ सपने जैसा है. 

ये भी पढ़ें 

भारतीय शेयर बाजार में FPI निवेश की बाढ़ से नए रिकॉर्ड की उम्मीद, भरोसा बढ़ने के बाद इस साल लगाए 1.5 ट्रिलियन रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget