एक्सप्लोरर

GST के बाद महंगे होंगे आईटी हार्डवेयर ! प्रस्तावित 28% रेट से लगेगा टैक्स

नई दिल्लीः GST आने के बाद मॉनिटर और प्रिंटर जैसे उत्पादों के महंगे होने का डर सता रहा है. आईटी हार्डवेयर बनाने वाली कंपनियों ने सरकार से मॉनिटर और प्रिंटर जैसे सभी तरह के आईटी प्रोडक्ट्स पर माल और सर्विस टैक्स (जीएसटी) की एक ही दर 18 फीसदी करने का आग्रह किया है. फिलहाल कुछ प्रोडक्ट्स पर 28 फीसदी की दर से टैक्स लगाने का प्रस्ताव है जिससे ये उत्पाद जीएसटी आने के बाद महंगे हो जाएंगे, ऐसा तय माना जा रहा है.

आईटी हार्डवेयर उद्योग के संगठन मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन फॉर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (मैट) ने सरकार से जीएसटी के तहत प्रिंटरों पर दो टैक्स दरों के प्रस्ताव पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ मांग की है कि आईटी उत्पादों पर 18 फीसदी की निचली दर का टैक्स लगे. यह टैक्स दर मौजूदा दर के बराबर ही है.

एमएआईटी के मुताबिकः-

  • प्रिंटर और मॉनिटर के लिए कर की नई दरें 28 फीसदी तय की गई हैं, जबकि इस पर अभी अधिकतम 18.5 फीसदी (12.5 फीसदी का उत्पाद कर और 6 फीसदी वैट) वसूला जाता है. इसके मुताबिक प्रिंटर पर जीएसटी के अंतर्गत 18 फीसदी के करीब टैक्स लगना चाहिए."
  • जीएसटी दर डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि "एचएसएन 8443 - प्रिटिंग मशीनरी जिसे प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें प्लेट्स, सिलेंडर्स और अन्य प्रिंटिंग इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं, उस पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा.
  • वहीं, प्रिंटर, फोटो कॉपियर, फैक्स मशीन और इंक काट्रिज पर 28 फीसदी टैक्स लिया जाएगा."

मैट ने एक बयान में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी समझौते में उपलब्ध कराए गए आईटी उत्पादों की लिस्ट में दिखाए गए सामानों पर जीएसटी टैक्स की दर 18 फीसदी होनी चाहिए. भारत इस समझौते का हस्ताक्षरकर्ता है. सरकार को यह भी देखना होगा कि उसे डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को पूरा करना तो जीएसटी में प्रस्तावित 28 फीसदी टैक्स की दर से आईटी प्रोडक्ट्स यूजर्स के लिए महंगे हो जाएंगे. ऐसे में डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को कैसे पूरा करना संभव हो सकेगा.

मौजूदा समय में मॉनिटर और प्रोजेक्टर्स पर 18.5 फीसदी की रेट से टैक्स लगता है. यह सामान पर्सनल कंप्यूटर का अहम हिस्सा हैं. पर्सनल कंप्यूटरों पर जीएसटी की दर 18 फीसदी तय की गई है जबकि मॉनिटर और प्रोजेक्टर्स पर 28 फीसदी की दर से टैक्स लगाने का प्रस्ताव है.

GST से जुड़ी ये काम की खबरें भी जानें

GST के रेट तयः सोना होगा महंगा, कपड़े-जूते-चप्पल सस्ते GST काउंसिल ने नियमों को दी मंजूरी, सभी राज्य एक जुलाई से लागू करने पर सहमत जीएसटी काउंसिल की बैठक कल, सोने, कपड़े पर तय होंगी टैक्स की दरें GST इफेक्ट: करीब 10.9 लाख रुपये से ज्यादा घटी जगुआर लैंड रोवर की कीमत पीएम मोदी के तीन साल: पांच बड़े फैसले जिसने डाला पूरे देश पर असर जीएसटी से आपकी तकनीकी ज़िंदगी पर क्या पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब से ज्यादा बीयर पी रहे लोग, इस राज्य को मिला 11500 करोड़ का कलेक्शन
शराब से ज्यादा बीयर पी रहे लोग, इस राज्य को मिला 11500 करोड़ का कलेक्शन
सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं
सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं
किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल
फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget