एक्सप्लोरर

क्या बंद होने जा रहा है ये सिक्का? सरकार को हो रहा था करोड़ों का नुकसान, 1973 में किया गया था जारी

मौजूदा समय में, एक सिक्का बनाने की लागत लगभग 3.7 सेंट (3.08 रुपये) आता है, जो कि उसके अंकित मूल्य 1 सेंट से लगभग चार गुना अधिक है.

अमेरिका के सबसे छोटे मूल्य वाले सिक्के ‘पैनी’ (1 सेंट) का सफर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने घोषणा की है कि 2026 की शुरुआत से नए पैनी सिक्कों का उत्पादन बंद कर दिया जाएगा. यह फैसला उस समय आया है जब सरकार सिक्के की अधिक निर्माण लागत और सीमित उपयोगिता के कारण इसे अनुपयोगी मानने लगी है. इस ऐतिहासिक फैसले से हर साल करीब 477 करोड़ रुपये (56 मिलियन डॉलर) की बचत होगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

मौजूदा समय में, एक पैनी सिक्का बनाने की लागत लगभग 3.7 सेंट (3.08 रुपये) आती है, जो कि उसके अंकित मूल्य 1 सेंट से लगभग चार गुना अधिक है. साल 2024 में अमेरिकी मिंट ने करीब 3.17 बिलियन पैनी सिक्के बनाए, जिस पर सरकार को 85 मिलियन डॉलर (710 करोड़ रुपये से अधिक) का खर्च आया. इस लागत और उपयोग में गिरावट को देखते हुए सरकार ने 2026 से इसका उत्पादन बंद करने का फैसला लिया है.

क्या होगा मौजूदा सिक्कों का?

नए पैनी सिक्के नहीं बनाए जाएंगे, लेकिन जो सिक्के अभी चलन में हैं, वे मान्य मुद्रा बने रहेंगे. सरकार ने साफ किया है कि नागरिक अपने पास मौजूद सिक्कों का उपयोग पहले की तरह कर सकेंगे. वर्तमान में, अमेरिका में करीब 114 बिलियन पैनी सिक्के प्रचलन में हैं, जो निकट भविष्य में भी इस्तेमाल किए जाते रहेंगे.

नकद लेन-देन पर असर

पैनी के उत्पादन बंद होने से नकद लेन-देन पर थोड़ा असर पड़ सकता है. लेन-देन की राशि को अब संभवतः निकटतम 5 सेंट तक गोल किया जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी वस्तु की कीमत 1.02 डॉलर है, तो उसे 1 डॉलर या 1.05 डॉलर तक गोल किया जा सकता है. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी इसी तरह की प्रणाली अपनाई जा चुकी है. हालांकि, डिजिटल पेमेंट्स पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि वहां ट्रांजेक्शन सटीक राशि में ही होता है.

सांस्कृतिक महत्व भी रहा है गहरा

पैनी सिर्फ एक छोटा सिक्का नहीं था, यह अमेरिकी इतिहास और संस्कृति का प्रतीक भी रहा है. इसे पहली बार 1793 में जारी किया गया था और 1909 से इस पर अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की तस्वीर अंकित की जा रही है. पैनी लंबे समय तक अमेरिकी जेबों और दिलों का हिस्सा रहा है, भले ही आज इसकी क्रय शक्ति ना के बराबर हो गई हो.

ये भी पढ़ें: डिविडेंड के नाम पर पैसा बरसा रहीं ये 22 कंपनियां, किसी में 40 तो किसी में 44 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से मिल रहा इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget