एक्सप्लोरर

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, पॉलिसी बाजार पर IRDAI ने लगाया 5 करोड़ रुपये का भारी भरकम जुर्माना

IRDAI Rules Violations: बीमा वेब एग्रीगेटर पॉलिसीबाजार पर बीमा अधिनियम और IRDAI (इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर्स) विनियम, 2017 के उल्लंघन के कारण 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है

IRDAI Fines Policy Bazar: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा वेब एग्रीगेटर पॉलिसीबाजार पर बीमा अधिनियम और IRDAI (इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर्स) विनियम, 2017 के उल्लंघन के कारण 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, पॉलिसी होल्डर्स द्वारा किए गए प्रीमियम भुगतान को बीमा कंपनियों को समय पर न पहुंचाने के चलते कंपनी पर 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है. 

प्रोडक्ट प्रमोशन में पक्षपात 

इरडा के अनुसार, 1 से 5 जून 2020 के बीच पॉलिसीबाजार की IWA वेबसाइट के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि साइट पर केवल पांच ULIP प्लान्स—बजाज आलियांज गोल एश्योर, एडेलवाइस टोक्यो वेल्थ गेन+, एचडीएफसी Click2Wealth, एसबीआई लाइफ e-Wealth Insurance और आईसीआईसीआई सिग्नेचर—को ही प्रदर्शित किया जा रहा था, जबकि कंपनी के पास अन्य बीमा कंपनियों के ULIP उत्पाद भी उपलब्ध थे, जिन्हें प्रदर्शित नहीं किया गया. 

इसे प्रोडक्ट के पक्षपातपूर्ण प्रमोशन के रूप में देखा गया. मंगलवार को पीबी फिनटेक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में बताया कि यह जुर्माना प्रमुख प्रबंधन अधिकारियों और प्रिंसिपल ऑफिसर द्वारा निभाई गई डायरेक्टरशिप, आउटसोर्सिंग एग्रीमेंट्स, उत्पादों की प्रदर्शनी, प्रीमियम रेमिटेंस और पॉलिसियों की टैगिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है. 

नियमों का पालन करने की सलाह

इरडा ने कंपनी को यह भी सलाह दी है कि वह समयबद्ध तरीके से सभी निर्देशों और सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित करे. पॉलिसीबाजार ने बताया कि IRDAI ने जून 2020 में उसका निरीक्षण किया था, जिसके बाद अक्टूबर 2024 में कंपनी को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी किया गया था.

दूसरी तरफ पीबी फिनटेक के ऊपर लगाए गए इरडा के जुर्माने का सीधा असर इसे स्टॉक्स पर भी देखने को मिला. मंगलवार को BSE पर इसके शेयर की शुरुआत सपाट 1779.75 रुपये पर हुई. उसके थोड़ी ही देर बाद ढाई फीसदी से ज्यादा गिरकर 1736 रुपये के स्तर पर आ गया. हालांकि, कुछ देर बाद शेयर एक फीसदी तक की रिकवरी की और यह 1754 रुपये पर आ गया.

ये भी पढ़ें: वैश्विक दबाव के बीच छह महीने में सबसे नीचे गिरा भारतीय रुपया, जानें आखिर क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget