एक्सप्लोरर

IRCTC: रेलवे का नया टाइम टेबल आया, इतनी ट्रेनें एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में बदलीं-जानें आपके काम की डिटेल्स

Indian Railways New Time Table: भारतीय रेलवे ने नए टाइम टेबिल में 130 सेवाओं यानी 65 जोड़ों ट्रेनों को एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में बदल दिया है.

Indian Railways New Time Table: रेल मंत्रालय ने सोमवार से रेलवे की नई समय सारणी में बदलाव करते हुए 500 मेल एक्सप्रेस की रफ्तार को तेज कर दिया है. अब यह एक्सप्रेस ट्रेन 10 से 70 मिनट तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी. इसके साथ ही रेलवे ने 130 सेवाओं यानी 65 जोड़ों ट्रेनों को एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में बदल दिया है. उम्मीद की जा रही है कि नई समय सारणी से ट्रेनों की समयबद्धता में करीब 9 प्रतिशत का सुधार होगा. जिसके चलते करीब 84 प्रतिशत ट्रेन इस समय अपने गंतव्य पर पहुंच रही है. 

प्रतिदिन लगभग 3240 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन चलाता है रेलवे
भारतीय रेल प्रतिदिन लगभग 3240 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन चलाता है. जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, उदय एक्सप्रेस शामिल है. इसके अलावा करीब 3000 यात्री ट्रेन 5600 से अधिक उपनगरीय ट्रेनें चलती हैं. जिनमें लगभग 2.23 करोड़ लोग रोजाना सफर करते हैं. 

1 अक्टूबर से लागू की गई नई समय सारणी
इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में माल गाड़ियों का परिचालन किया जाता है. इन ट्रेनों को समयबद्ध तरीके से चलाने और ट्रेनों को जल्द पहुंचाने की कवायद लगातार की जाती है. इसके लिए प्रतिवर्ष कोशिश होती है कि ट्रेनों की नई समय सारणी बनाने में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाए. कोरोना काल के दौरान रेलवे ने आईआईटी मुंबई के सहयोग से यह कोशिश की थी कि शून्य आधारित समय सारणी बनाई जाए. इन तमाम कोशिशों के बाद 1 अक्टूबर 2022 से नई समय सारणी लागू की गई है. इसमें रेलवे के सभी ट्रेनों को औसत रफ्तार को 5 प्रतिशत बढ़ाया गया है. 

5 फीसदी अतिरिक्त ट्रेन चलाने की लाइन मिली
रेल मंत्रालय के अनुसार नई समय सारणी बनाने में रेलवे को 5 प्रतिशत अतिरिक्त नई ट्रेनों को चलाने की लाइन मिली है. इस कवायद से नई ट्रेनों को चलाने के लिए मौजूदा रेल लाइन पर 5 प्रतिशत अधिक क्षमता का विकास हुआ है. वर्ष 2019-20 में ट्रेनों में समयबद्धता 75 प्रतिशत थी. लेकिन यह वर्ष 2022-23 में 9 प्रतिशत बढ़कर 84 प्रतिशत पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें

Online: देश में दूसरी तिमाही में 20.5 अरब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में कितने खरब रुपये का हुआ लेनदेन-जानकर चौंकेंगे

PNB Whatsapp: पीएनबी की व्हाट्सएप सर्विस से काम होंगे आसान, नॉन कस्टमर्स को भी मिलेंगी सुविधाएं-जानें नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget