एक्सप्लोरर

बासमती चावल पर हुआ ईरान-इजरायल जंग का असर, प्रति किलो के हिसाब से कीमत में हुई भारी गिरावट

भारत से बासमती चावल का सबसे बड़ा खरीदार सऊदी अरब है, लेकिन दूसरे नंबर पर ईरान आता है. वित्त वर्ष 2024-25 में मार्च तक भारत ने ईरान को करीब 10 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया.

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे टकराव का असर अब भारत की बासमती चावल इंडस्ट्री पर भी दिखाई देने लगा है. लगभग 1 लाख टन बासमती चावल, जो ईरान भेजा जाना था, वह गुजरात के कांडला और मुंद्रा बंदरगाहों पर अटका पड़ा है. वजह है, ईरान के लिए न तो शिपिंग जहाज़ मिल रहे हैं और न ही बीमा कंपनियां अब उस माल को कवर कर रही हैं.

ईरान भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक

भारत से बासमती चावल का सबसे बड़ा खरीदार सऊदी अरब है, लेकिन दूसरे नंबर पर ईरान आता है. वित्त वर्ष 2024-25 में मार्च तक भारत ने ईरान को करीब 10 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया. इसमें से अब 18–20 फीसदी हिस्सा यानी करीब 1 लाख टन चावल बंदरगाहों पर फंसा हुआ है. ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गोयल ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि मौजूदा हालात में यह स्थिति व्यापारियों के लिए भारी नुकसान वाली हो सकती है.

न जहाज़ मिल रहे, न बीमा

सतीश गोयल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि वर्तमान में ईरान के लिए कोई शिपिंग वेसल उपलब्ध नहीं हैं और इंश्योरेंस कवर भी नहीं मिल रहा है. दरअसल, इंटरनेशनल इंश्योरेंस पॉलिसियां युद्ध जैसे हालात में कवरेज नहीं देतीं और यही वजह है कि व्यापारियों को चावल की खेप आगे नहीं भेजने दी जा रही. इससे न केवल चावल फंसा है, बल्कि भुगतान की अनिश्चितता भी बढ़ गई है.

घरेलू बाजार में दाम भी गिरने लगे

इन हालात का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. बासमती चावल के दाम में प्रति किलो 4 से 5 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. क्योंकि चावल विदेश नहीं जा रहा, तो लोकल सप्लाई बढ़ गई है और इसके कारण दाम नीचे आ रहे हैं.

व्यापारियों को डर है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर घाटा उठाना पड़ सकता है, खासकर उन कारोबारियों को जिन्होंने पहले से ईरान के साथ डील फाइनल कर रखी थी.

केंद्र सरकार से बातचीत की तैयारी

हालात की गंभीरता को देखते हुए ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन लगातार APEDA और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से संपर्क में है. इस मुद्दे को लेकर 30 जून को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में न केवल मौजूदा संकट पर चर्चा होगी, बल्कि भविष्य में ऐसे हालात से बचाव के उपायों पर भी बात हो सकती है.

भारत का बासमती चावल कारोबार कितना बड़ा?

सिर्फ इस साल (2024-25) भारत ने करीब 60 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया है, जिसमें से बड़ी हिस्सेदारी मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया के देशों की है. प्रमुख ग्राहक देशों में शामिल हैं- सऊदी अरब, ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अमेरिका.

युद्ध कहीं भी हो, नुकसान हर किसी को होता है

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने साफ दिखा दिया है कि युद्ध की आग सिर्फ सीमा पर नहीं, व्यापार तक पहुंचती है. भारत के बासमती चावल निर्यातक इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं. एक ओर जहाज़ और बीमा की समस्या, दूसरी ओर घरेलू बाजार में गिरते दाम और भुगतान का संकट. अगर आने वाले हफ्तों में हालात नहीं सुधरे, तो भारत के चावल उद्योग पर दीर्घकालिक असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: अरबों डॉलर हर रोज स्वाहा! इजरायल-ईरान युद्ध में मिसाइलें नहीं, कंगाली भी बरस रही, जानें किसकी हालत ज्यादा खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget