एक्सप्लोरर

Raymond IPO: अब रेमण्ड ने भी शुरू की आईपीओ की तैयारियां, कंपनी ने उठाए ये बड़े कदम

Raymond Lifestyle IPO: इस साल कई बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. उनमें से कइयों के आईपीओ आ चुके हैं और बाकी कई कतार में लगी हुई हैं...

शेयर बाजार की ऐतिहासिक रैली में आईपीओ का तांता लगा हुआ है. कई बड़ी कंपनियां आईपीओ लेकर आ चुकी हैं और कइयों ने तैयारी पूरी कर ली है. आईपीओ लाने वालों कतार में टाटा से लेकर बजाज और अंबानी से लेकर अडानी शामिल हैं. अब इस लिस्ट में एक और बड़े कारोबारी घराने रेमण्ड का नाम जुड़ने वाला है.

अगले महीने हो सकती है लिस्ट

खबरों की मानें तो रेमण्ड समूह भी बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है. रेमण्ड समूह से ये प्रस्तावित आईपीओ रेमण्ड लाइफस्टाइल लिमिटेड का हो सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने आईपीओ की तैयारियां तेज कर दी है. ईटी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेमण्ड लाइफस्टाल को अगले महीने शेयर बाजार में लिस्ट कराया जा सकता है.

रेमण्ड समूह का पुनर्गठन

रेमण्ड समूह में हाल ही में कंपनियों व कारोबार का पुनर्गठन शुरू हुआ है. पुनर्गठन के तहत रेमण्ड लाइफस्टाइल को डिमर्ज किया गया है. अब रेमण्ड लाइफस्टाइल 9,286 करोड़ रुपये के रेमण्ड समूह की एक स्टैंडअलोन कंपनी है. रेमण्ड लाइफस्टाइल को डिमर्ज करने समेत रेमण्ड समूी के पुनर्गठन की योजना को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने पिछले महीने ही मंजूरी दी है. पुनर्गठन की योजना के तहत शेयरधारकों को रेमण्ड के हर 4 शेयर के बदले रेमण्ड लाइफस्टाइल के 5 शेयर मिलने वाले हैं.

कंपनी ने इन्हें बनाया स्वतंत्र निदेशक

उसके बाद अब कंपनी ने आईपीओ की तैयारियों के तहत कई नई नियुक्तियां की है. कंपनी ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत नायर, आईसीआईसीआई के पूर्व चेयरमैन जीसी चतुर्वेदी, एबॉट की बोर्ड मेंबर अनीषा मोटवानी और रेमण्ड के डाइरेक्टर दिनेश लाल को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है. आईपीओ की तैयारी से जुड़े सूत्रों ने ईटी को बताया है कि ये नियुक्तियां लिस्टिंग की योजना का हिस्सा हैं. इन सभी लोगों को इसी महीने की शुरुआत में नियुक्त किया गया है.

गौतम सिंघानिया बन सकते हैं एमडी

अभी रेमण्ड लाइफस्टाइल में कुछ और नियुक्तियां होने वाली हैं. रेमण्ड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया रेमण्ड लाइफस्टाइल के प्रबंध निदेशक का पद संभाल सकते हैं. रेमण्ड लाइफस्टाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कटारिया भी नव गठित बोर्ड का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गूगल की सबसे बड़ी डील, 23 बिलियन डॉलर में इस क्रिप्टो कंपनी को खरीदने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget