एक्सप्लोरर

Orient Tech Listing: शानदार प्रीमियम पर लिस्ट हुए ओरिएंट टेक के शेयर, निवेशकों को हुई इतने हजार की कमाई

Orient Technologies IPO Listing: ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने बीते सप्ताह करीब 215 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. आईपीओ को 150 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था...

आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के हालिया आईपीओ ने निवेशकों को अच्छी कमाई कराई है. आज बुधवार को कंपनी के शेयरों की बाजार पर 40 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हुई, जिससे उसमें पैसे लगाने वाले निवेशकों को एक सप्ताह के भीतर 6 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई हो गई.

आईपीओ के निवेशकों को हुई इतनी कमाई

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का शेयर बीएसई पर 40.78 फीसदी प्रीमियम के साथ 290 रुपये पर लिस्ट हुआ. वहीं एनएसई पर शेयर 39.80 फीसदी प्रीमियम के साथ 288 रुपये पर लिस्ट हुआ. कंपनी ने आईपीओ में 195-206 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था. कंपनी के आईपीओ के एक लॉट में 72 शेयर शामिल थे. यानी निवेशकों को बिड डालने के लिए कम से कम 14,832 रुपये की जरूरत पड़ी. बीएसई लिस्टिंग के बाद एक लॉट का भाव बढ़कर 20,880 रुपये हो गया है. यानी आईपीओ के निवेशकों को हर लॉट पर 6,048 रुपये की कमाई हो गई है.

पिछले सप्ताह लेकर आई इतना बड़ा आईपीओ

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज मुंबई में मुख्यालय वाली एक आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है. कंपनी डेटा सेंटर सॉल्यूशन, एंड यूजर कम्प्यूटिंग समेत कई आईटी इनेबल्ड सर्विसेज प्रोवाइड करती है. कंपनी क्लाउड एंड डेटा मैनेजमेंट सर्विस भी देती है. कंपनी का 214.76 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अगस्त को खुला था और सब्सक्रिप्शन के लिए 23 अगस्त तक खुला रहा था. आईपीओ में 120 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 94.76 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल था.

जबरदस्त तरीके से सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

इस आईटी आईपीओ को शेयर बाजार पर निवेशकों से बंपर रिस्पॉन्स मिला है. आईपीओ को क्यूआईबी कैटेगरी में 188.79 गुना बोलियां मिली हैं, जबकि एनआईआई की कैटेगरी में 310.33 गुना सब्सक्राइब किया गया है. रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपनी कैटेगरी को 68.93 गुना सब्सक्राइब किया है. इस तरह आईपीओ ओवरऑल 154.84 गुना सब्सक्रिप्शन पाने में सफल रहा है.

आईपीओ के पैसे का इन कामों पर इस्तेामल

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के ड्राफ्ट में बताया था कि वह इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल विभिन्न कार्यों में करने वाली है. कंपनी का सबसे पहला उद्देश्य नवी मुंबई में नए दफ्तर खोलना है. कंपनी नेटवर्क ऑपरेटिंग सेंटर और सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर समेत डिवाइस-एज-अ-सॉफ्टवेयर सेवाएं देने के लिए उपकरण खरीदने पर भी पैसे खर्च करने वाली है. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों की पूर्ति में करने की योजना है.

ये भी पढ़ें: अब खत्म हो सकता है एनएसई के आईपीओ का दशकों पुराना इंतजार, सेबी के पास एनओसी के लिए किया नये सिरे से अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget