एक्सप्लोरर

Ceigall India IPO listing: सीगल इंडिया के आईपीओ की हुई फीकी लिस्टिंग, केवल 4.5 फीसदी प्रीमियम पर हुई शेयरों की एंट्री

Ceigall India IPO listing: सीगल इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग गुरुवार को NSE और BSE पर हो गई. शेयरों की लिस्टिंग फीकी रही और NSE पर शेयर केवल 4.49 फीसदी के प्रीमियम साथ लिस्ट हुए...

Ceigall India IPO listing: इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी सीगल इंडिया के शेयर (Ceigall India) आज बाजार में लिस्ट हो गए. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग फीकी रही. गुरुवार 8 अगस्त को NSE पर 4.49 फीसदी के मामूली प्रीमियम के साथ 419 रुपये पर शेयरों की लिस्टिंग हुई. कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 401 रुपये था. BSE पर शेयर 3 फीसदी प्रीमियम यानी 413 रुपये पर लिस्ट हुए.

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए कुल 1252.66 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की है. शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर थी. आईपीओ में कंपनी ने 684.25 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल के तहत 568.41 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए थे.

आईपीओ को निवेशकों से मिला था तगड़ा रिस्पॉन्स

सीगल इंडिया का आईपीओ 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच खुला था. इसमें निवेशकों ने खूब दिलचस्पी दिखाई थी और उसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. इस आईपीओ को सभी कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 14.01 गुना तक सब्सक्राइब किया था. इसमें खुदरा निवेशकों ने अपनी कैटेगरी को 3.82 गुना तक सब्सक्राइब किया था, वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से को 31.26 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) ने 14.83 गुना तक सब्सक्राइब किया था. कंपनी के कर्मचारियों की बात करें तो उन्होंने अपने हिस्से को 11.84 गुना तक भरा था.

कैसी है कंपनी की वित्तीय हालत?

कंपनी की वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी है. वित्त वर्ष 2022 में इसने 126.43 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. वहीं वित्त वर्ष 2023 में यह बढ़कर 167.70 करोड़ पहुंच गया. वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो कंपनी का मुनाफा 304.91 करोड़ तक पहुंच गया है.

सीगल इंडिया साल 2002 में बनी एक इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो फ्लाईओवर, ब्रिज, रेलवे, टनल, एक्सप्रेसवे, हाईवे आदि का निर्माण करती है. कंपनी ने अब तक कई प्रोजेक्ट्स किए हैं और कई जगहों पर इसका काम चल रहा है. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाने वाली राशि का इस्तेमाल कॉरपोरेट उद्देश्यों के साथ ही कर्ज वापस लौटाने में करने वाली है.  

ये भी पढ़ें-

Check Clearance Time: सिर्फ कुछ घंटों में चेक क्लियर होगा अब नहीं लगेंगे 2 दिन, आरबीआई गवर्नर का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget