एक्सप्लोरर

Uniparts India IPO: यूनिपार्ट्स इंडिया आईपीओ के निवेशकों को मिल सकता है जबरदस्‍त रिटर्न! ग्रे मार्केट में दिख रही शानदार बढ़ोतरी

Uniparts India IPO: OFS के जरिए कंपनी यह पूरा आईपीओ लेकर आई है. इसके तहत कंपनी ने कोई नए शेयर्स जारी नहीं किए हैं.कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स ने अपने 1.44 करोड़ शेयर्स बेचा है.

Uniparts India IPO Update: पिछले कुछ समय में कई कंपनियों ने अपने आईपीओ (IPO) जारी किए है. उन्हीं में एक है इंजीनियरिंग सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस प्रोवाइडर यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India). यब आईपीओ 2 दिसंबर को बंद हो चुका है. इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है और इसे 25.32 गुना तक की बोली लगाई गई है. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि शेयर का अलॉटमेंट कंपनी कल यानी 7 दिसंबर 2022 को कर देगी. इस आईपीओ के जरिए  835.61 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं कंपनी ने इस शेयर का प्राइस बैंड 548-577 रुपये प्रति शेयर के रूप में रखा था. यह आईपीओ 29 नवंबर को ही एंकर निवेशकों के लिए खुल गया था. वहीं इसमें 2 दिसंबर तक की बोली लगाई गई थी.

OFS के जरिए लाया गया आईपीओ
आपको बता दें ऑफर फोर सेल (OFS)के जरिए कंपनी यह पूरा आईपीओ लेकर आई है. इसके तहत कंपनी ने कोई नए शेयर्स जारी नहीं किए हैं.कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स ने अपने 1.44 करोड़ शेयर्स बेचा है. कंपनी के प्रमोटर्स हैं The Meher Soni 2018 CG-NG Nevada Trust, पमेला सोनी, The Karan Soni 2018 CG-NG Nevada Trust. इस आईपीओ में निवेशक 13 लॉट शेयर खरीद सकते हैं. बता दें कि एक लॉट में कुल 25 शेयर शामिल है.

जानें क्या है ग्रे मार्केट का हाल-
आपको बता दें कि मंगलवार को यूनिपार्ट्स इंडिया के शेयर्स (Uniparts India Shares)  का ग्रे मार्केट प्राइस बेहद अच्छा रहा है. यह 60 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहा है. ऐसे में अगर लिस्टिंग के दिन तक यह चाल बनी रहती है तो यह लिस्ट 637 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. जिन निवेशकों ने इस आईपीओ में पैसा लगाया इनके डीमैट अकाउंट में यह शेयर दिखने लगेगा. वहीं 12 दिसंबर 2022 को मार्केट में यह शेयर लिस्ट हो जाएंगे.

जानें कैटगरी के हिसाब से कितना हुआ सब्सक्राइब
यूनिपार्ट्स इंडिया  ने अपने आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व करके रखा था जो 4.63 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व था जो 67 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है. वहीं नॉन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी रिजर्व किया गया था जो 17.86 गुना तक सब्सक्राइब किया जा चुका है.

यूनिपार्ट्स इंडिया कंपनी के डिटेल्स-
यूनिपार्ट्स इंडिया ने साल 2014 और 2018 में भी अपने आईपीओ लाने की कोशिश की थी. कंपनी ने बाजार नियामक के पास अपने सभी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करवाएं थें. यूनिपार्ट्स इंडिया इंजीनियरिंग सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस इंजीनियरिंग से जुड़ी किसी भी काम करती है. यह कंपनी एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरर है जो फिलहाल दुनियाभर के कम से कम 25 देशों में काम करती है. कंपनी के आईपीओ के लीड मैनेजर की बात करें तो इसमें जेएम फाइनेंशियल (JM Financial), एक्सिस कैपिटल (Axis Capital) और डैम कैपिटल एडवाइजर्स (DAM Capital Advisors) जैसे लीड मैनेजर्स का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें-

Twitter की पूर्व MD कैब ड्राइवर को पैसे देना भूले, ड्राइवर के रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget