एक्सप्लोरर

Jio Financial Services: अगर चाहते हैं मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल का शेयर मुफ्त, तो आपके पास बचा है केवल एक दिन

Jio Financial Services Update: जब से डिमर्जर के रिकॉर्ड डेट का ऐलान हुआ है रिलायंस के शेयर खरीदने की होड़ बाजार में है.

Reliance-Jio Financial Services Shares: अगर आप रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर पाना चाहते हैं तो अब आपके पास केवल बुधवार 19 जुलाई 2023 का दिन बचा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिमर्जर के लिए 20 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया हुआ है. यानि जिस भी निवेशक के पास 19 जुलाई तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर होंगे केवल उन्हें ही जियो फाइनेंशियल का शेयर मिलेगा.   

19 जुलाई को जिस भी निवेशक के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के जितने शेयर होंगे उन्हें उतना ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर मिलेगा. डिमर्जर स्कीम के प्लान के मुताबिक निवेशकों को हर एक रिलायंस के शेयर के बदले में एक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर मिलेगा. यानि जो भी निवेशक जियो फिन का शेयर चाहते हैं उनके पास एक दिन का समय और बचा है. 

जब से डिमर्जर के रिकॉर्ड डेट का ऐलान हुआ है रिलायंस के शेयर खरीदने की होड़ बाजार में है. मंगलवार के कारोबारी सत्र में भी रिलायंस के शेयर में 0.85 फीसदी का उछाल देखा गया और स्टॉक 2800 रुपये के ऊपर 2820 रुपये पर क्लोज हुआ है. वैसे दिन में स्टॉक ने 2837 रुपये का हाई भी बनाया था जो एक साल का उच्चतम लेवल है. 

20 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए विशेष प्री-ओपन सेशन आयोजित करेगा. इसी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस का डीमर्जर किया जाएगा और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर का प्राइस डिस्कवर किया जाएगा. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज निफ्टी 50 का ही हिस्सा होगा. यानि निफ्टी में 20 जुलाई को 50 नहीं बल्कि 51 शेयर ट्रेड करेंगे.   

औपचारिक लिस्टिंग के बाद जियो फाइनेंशियल निफ्टी से अलग हो जाएगा. माना जा रहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग की तारीख की घोषणा कर सकते हैं. बाजार में कयास लगाया जा रहा है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते से सितंबर के पहले हफ्ते में लिस्टिंग कंपनी की कराई जा सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Sahara Refund Portal: पहली बार में मिलेंगे 10 हजार रुपये, सहारा में पैसा फंसाने वालों के लिए अमित शाह ने शुरू की बड़ी सुविधा, समझिए प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget