एक्सप्लोरर

New Samvat 2080: पिछली दिवाली से अब तक निवेशकों ने कमाए 64 लाख करोड़, मल्टीबैगर बने 172 स्मॉलकैप शेयर

Happy New Samvatsar: आज से शेयर बाजार के लिए नया साल शुरू हो रहा है और क्योंकि संवत बदल रहा है. पिछला एक साल निवेशकों के लिए शुभ साबित हुआ है...

दिवाली का त्योहार शेयर बाजार और बाजार के निवेशकों के लिए खास होता है. इस त्योहार से बाजार के लिए नए साल की शुरुआत होती है, क्योंकि हर बार दिवाली से नए विक्रम संवत की शुरुआत होती है. इस दिवाली संवत 2080 की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही संवत 2079 समाप्त हो गया है.

शुभ साबित हुआ संवत 2079

संवत के हिसाब से बात करें तो आज शेयर बाजार का पुराना साल समाप्त हो चुका है और नया साल शुरू होने वाला है, जिसके उपलक्ष्य में शाम में एक घंटे की स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. बीते एक साल की बात करें यानी संवत 2079 को देखें तो शेयर बाजार के लिए शुभ साबित हुआ है. इस दौरान निफ्टी50 में करीब 10 फीसदी की तेजी आई है. संवत 2079 के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नए ऐतिहासिक उच्च स्तर का भी रिकॉर्ड बनाया है.

शेयर बाजार का सबसे बडा शिफ्ट

पिछली दिवाली से इस दिवाली तक के आंकड़े को देखें तो इस दौरान बाजार के निवेशकों की भी जबरदस्त कमाई हुई है. हिंडनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट, भू-राजनीतिक तनावों, कच्चे तेल और डॉलर की तेजी, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और विदेशी निवेशकों की रह-रह कर बिकवाली जैसी चुनौतियों से पार पाते हुए बीते संवत में बाजार कई बदलाव का गवाह बना है. सबसे बड़ा बदलाव डीआईआई यानी घरेलू संस्थागत निवेशकों का एफपीआई पर भारी पड़ जाना रहा है.

221 शेयर बने मल्टीबैगर

आंकड़े बताते हैं कि पिछले संवत से इस संवत के दरम्यान शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में 64 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम इजाफा हुआ है. निवेशकों को हुई इस कमाई के दौर में सबसे बड़ा योगदान उन शेयरों का रहा है, जो पिछली दिवाली से अब तक मल्टीबैगर बने हैं. बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विक्रम संवत के हिसाब से बीते एक साल में बाजार में 221 शेयर मल्टीबैगर बने हैं.

ऐसे शेयरों को कहते हैं मल्टीबैगर

मल्टीबैगर उन शेयरों को कहा जाता है, जो एक तय अवधि के दौरान अपने निवेशकों के निवेश को कम से कम डबल करते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो तय अवधि के दौरान जिन शेयरों के भाव में कम से कम 100 फीसदी की तेजी आती है, उन्हें उस अवधि का मल्टीबैगर शेयर कहा जाता है. इस हिसाब से कह सकते हैं कि पिछली दिवाली से इस दिवाली तक बाजार में 221 शेयरों ने अपने निवेशकों के पैसे को कम से कम डबल किया है.

मल्टीबैगर रिटर्न देने में छोटे शेयर आगे

संवत 2079 छोटे और मंझोले शेयरों के लिए खास तौर पर शानदार साबित हुआ है. इस दौरान मिड कैप और स्मॉल कैप के सूचकांकों ने ब्लू चिप कंपनियों यानी लार्ज कैप शेयरों को बड़े मार्जिन से मात दी है. ब्लू चिप शेयरों का सूचकांक जहां करीब 10 फीसदी की तेजी में है, मिड व स्मॉल कैप के सूचकांक में 30 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. यही कारण है कि मल्टीबैगर बनने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा हिस्सा छोटे शेयरों का है. आंकड़े बताते हैं कि पिछली दिवाली से लेकर अब तक 172 ऐसी कंपनियों के शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जो मार्केट कैप के हिसाब से स्मॉल कैप कैटेगरी में गिनी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली के त्योहार में रहें इन 2 चीजों से सतर्क, वर्ना आने के बजाए चली जाएंगी लक्ष्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget