एक्सप्लोरर

Investment Tips: PPF, FD और RD में निवेश करने पर कहां मिलता है अधिक रिटर्न! यहां देखें पूरी डिटेल

Investment Options: स्टेट बैंक अपनी एफडी रेट्स में 13 अगस्त 2022 को बढ़ाई थी. बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 5.65% तक ब्याज दर ऑफर किया जाता है.

FD vs RD vs PPF: सेविंग्स की अहमियत हमेशा से रही है. वैसे तो आजकल मार्केट में निवेश के ऑप्शन्स की कमी नहीं हैं लेकिन, किसी भी निवेश ऑप्शन में पैसे लगाने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानना जरूरी है. देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने पिछले कुछ महीनों में रेपो रेट में लगातार इजाफा किया है. इससे बचत योजनाओं में भी ब्याज दरों में इजाफा हुआ है. 

इसके चलने देश के कई बैंकों ने अपनी डिपॉजिट स्कीम्स जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme), रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit Scheme) आदि पर ब्याज दरों को आकर्षक बनाया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि निवेशकों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund), एफडी (FD) या आरडी (RD) या और किस स्कीम में निवेश करना चाहिए. आपको हम पीपीएफ, स्टेट बैंक के एफडी और आरडी पर मिलने वाले ब्याज दरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

एसबीआई एफडी स्कीम (SBI FD Scheme)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एफडी रेट्स 13 अगस्त 2022 को बढ़ाए थे. बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 5.65% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. यह ब्याज दर 7 दिन की एफडी से लेकर 10 साल तक की एफडी (FD) पर लागू होती है. वहीं सीनियर सिटीजन को 3.40% से लेकर 6.15% तक ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर मिलता है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि एफडी स्कीम में निवेश मार्केट रिस्क से दूर रहता है. एफडी की अवधि को आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं.

एसबीआई आरडी स्कीम (SBI RD Scheme)

रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम भी निवेश का एक शानदार ऑप्शन है. स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को 100 रुपये से लेकर कितनी भी राशि का आरडी खाता खोलने की परमिशन देता है. अगर आप स्टेट बैंक की आरडी स्कीम में 3 से 5 साल तक के लिए निवेश करते हैं तो सामान्य नागरिकों को 5.45% ब्याज दर ऑफर किया जाता है. वहीं सीनियर सिटीजन को 0.50% अधिक ब्याज दर ऑफर किया जाता है. ऐसे में इस अवधि में 5.95% बैंक द्वारा सीनियर सिटीजन को मिलता है. वहीं 5 से 10 साल तक की आरडी स्कीम में सामान्य लोगों को 5.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.30% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ (PPF) सरकार द्वारा चलाई जाने वाली फेमस स्कीम है. इस स्कीम में निवेश करके आप 15 साल में मोटा फंड प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम का 15 साल का लॉक इन पीरियड है. इसमें निवेश करने पर आपको 7.1% का ब्याज दर कंपाउंडिंग के आधार पर मिलता है. इसमें स्कीम में आप एक वित्त वर्ष में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख तक का निवेश कर सकते हैं. इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी (80C) के तहत छूट मिलती है.

ये भी पढ़ें-

Multiple Saving Account: मल्टीपल सेविंग अकाउंट रखना है फायदेमंद! एक से अधिक खाते हों ता यूं करें फाइनेंशियल प्लानिंग

FD Rates: यह बैंक 5 साल की एफडी पर ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं 7.5% से ज्यादा का रिटर्न! यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget