एक्सप्लोरर

Debt Mutual Fund: एक अप्रैल 2023 से डेट म्यूचुअल फंड में निवेश पर नहीं मिलेगा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन का फायदा

Budget 2023: डेट म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के कैलकुलेशन में अब निवेशक को इंडेक्सेशन का बेनेफिट नहीं मिलेगा.

Debt Mutual Fund: डेट म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को झटका लगा है. डेट म्यूचुअल फंड में टैक्सेशन के नियमों में केंद्र सरकार ने बदलाव कर दिया है. लोकसभा में पास किए गए वित्त विधेयक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन संशोधन लेकर आईं. इस संशोधन के मुताबिक डेट म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के कैलकुलेशन में इंडेक्सेशन का बेनेफिट नहीं मिलेगा. एक अप्रैल 2023 से डेट म्यूचुअल फंड में निवेश पर ये नियम लागू होने जा रहा है.  

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में संसोशन के जरिए ये प्रस्ताव सरकार लेकर आई है जिसे शुक्रवार को लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है. एक अप्रैल 2023 से डेट म्यूचुअल फंड में निवेश पर अब निवेशक पर लागू होने वाले इनकम टैक्स रेट्स के हिसाब से निवेश से होने वाले मुनाफे पर टैक्स देना होगा. 

सरकार के इस फैसले के बाद डेट म्यूचुअल फंड और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर एक समान टैक्स का नियम लागू हो गया है. सेबी रेग्युलेशन के मुताबिक मौजूदा समय में डेट म्यूचुअल फंड स्कीम्स को 65 फीसदी कॉरपस डेट सिक्योरिटीज में निवेश करना जरुरी होता है. 

31 मार्च 2023 तक इनकम टैक्स कानून डेट म्यूचुअल फंड में होल्डिंग पीरियड के आधार पर टैक्स का नियम लागू होता है. 36 महीने से पहले डेट म्यूचुअल फंड को रिडिम करने के बाद यूनिट्स बेचने पर होने वाले बेनेफिट पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स लगता है. हालांकि 36 महीने से ज्यादा होल्डिंग पीरियड के बाद यूनिट बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स लगता है. लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर इंडेक्सेशन बेनेफिट के साथ  20 फीसदी टैक्स लगता है.  

लेकिन एक अप्रैल 2023 के बाद ऐसे डेट म्यूचुअल फंड्स जिसमें म्यूचुअल फंड स्कीम का इक्विटी में निवेश 35 फीसदी से ज्यादा नहीं है उसमें इनकम टैक्स रेट्स के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा. हालांकि जो निवेशक इंडेक्शन का फायदा लेना चाहते हैं वो डेट म्यूचुअल फंड्स 31 मार्च 2023 तक निवेश कर फायदा उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

NPS Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस को बनाया जाएगा और आकर्षक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने किया कमिटी गठित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget