एक्सप्लोरर

Interim Budget 2024: क्या है ‘सिन टैक्स’, जिसमें हर बजट में होता है जबरदस्त इजाफा 

Sin Tax: एक फरवरी को देश का अंतरिम बजट आने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी. हालांकि, सिन टैक्स में इजाफा हो सकता है.

Sin Tax: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करने वाली हैं. चुनावी साल होने की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे. टैक्सदाताओं को इनकम टैक्स में छूट का इंतजार है. सारे उद्योग अपने हित की योजनाओं की उम्मीद वित्त मंत्री (Finance Minister) से लगाए बैठे हैं. मगर, निर्मला सीतारमण ने संकेत दिए हैं कि बड़ी घोषणाओं को वो आने वाली सरकार के ऊपर छोड़ेंगी. हालांकि, एक टैक्स ऐसा है जिसमें हर बजट में इजाफा होता ही है. उसे हम ‘सिन टैक्स’ या ‘पाप कर’ के नाम से जानते हैं. आइए जान लेते हैं कि आखिरकार क्या है यह सिन टैक्स.

तम्बाकू, शराब और जुआ पर लगता है यह टैक्स

कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. उसके बाद नई सरकार का गठन होगा, जो कि पूर्ण बजट पेश करेगी. भले ही अंतरिम बजट में कोई बड़े बदलाव नहीं होने वाले हों लेकिन, सिन टैक्स का बढ़ना लगभग तय है. यह टैक्स तम्बाकू, शराब और जुआ जैसे उत्पादों पर लगाया जाने वाला एक बड़ा कर है. सरकार की कोशिश रहती है कि इन्हें महंगा करके जनता को इनके इस्तेमाल से दूर करने का प्रयास किया जाए. 

इस टैक्स से सरकार को दोहरा लाभ

भारत लगातार सिगरेट, शराब और पान मसाला जैसे प्रोडक्ट पर भारी कर बढ़ाता जा रहा है. यह दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा सिन टैक्स लगता है. इस टैक्स से दोहरे लाभ होते हैं. पहला सरकार का रेवेन्यू बढ़ता है. साथ ही सिगरेट, शराब और तम्बाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का जनता विरोध भी नहीं करती. दूसरा तम्बाकू प्रोडक्ट और शराब से लोगों के स्वास्थ्य को बचाने में भी मदद मिलती है. सिन टैक्स बढ़ने से इन प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनियों पर भी भार पड़ता है. 

लगभग हर बजट में किया जाता है इजाफा 

यही वजह है कि सिन टैक्स को हर सरकार के लिए एक दुधारू गाय के तौर पर देखा जाता है. कोई भी सरकार अपने हर बजट का इस्तेमाल इन उत्पादों पर चोट करने के लिए करती है. ऐसे में तय माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इस अंतरिम बजट में भी इन प्रोडक्ट्स पर सिन टैक्स बढ़ाकर कड़ी चोट कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें 

Young Liu: फॉक्सकॉन के सीईओ यंग लियू को पद्म भूषण सम्मान, पूरी दुनिया में है कंपनी का दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget