एक्सप्लोरर

Insurance Claim: बीमा कंपनियों से हो चुके हैं परेशान, तो ऐसे करें उनकी शिकायत, जानिए क्या है पूरी प्रोसेस

अगर आपको बीमा पॉलिसी क्लेम में दिक्कत आ रही है, क्लेम का पैसा समय से नहीं मिल पा रहा है, तो आप इसकी शिकायत बीमा कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी, IRDAI और बीमा लोकपाल से कर सकते हैं.

Insurance Claim Process In Hindi: आज हर कोई अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) और जीवन बीमा (Life Insurance) की पॉलिसी जरूर लेता है. इससे आप अपने जीवन के आपातकाल में खुद को एक बहुत बड़े कर्ज से या फिर अपनी बचत को एक झटके में गंवाने से बच सकते हैं. अगर आप कोई भी बीमा ले रहे हैं, तो आपको उसकी पूरी जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए. नहीं तो आपको बाद में काफी परेशानी होती है.

क्या है कारण

हम इस खबर की आपको इसकी सबसे बड़ी वजह बताने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे कारण है कि साल 2021-22 में बीमा लोकपालों ने ग्राहकों की कुल 40,527 शिकायतों का समाधान किया है. उसके पहले 2020-21 में 30,596 शिकायतें सुलझाई गई थीं. इस आंकड़े से समझ आ रहा है कि किसी भी उत्पाद या कंपनी के खिलाफ शिकायतें तब होती हैं, जब उसकी पॉलिसी में या सर्विस में कुछ खामियां हों, और उनके ग्राहक उनसे संतुष्ट नहीं हों. तो इससे पता चलता है कि शिकायतों की संख्या और ज्यादा होगी.

ये होती है परेशानी

आपको कई बार पॉलिसी के क्‍लेम को लेकर कंपनी की तरफ से इंश्‍योरेंस की राशि समय पर नहीं मिल पाती है. आपको कंपनी की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है. ऐसे में पॉलिसी धारक या उसके नॉमिनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उसे ये समझ नहीं आता है कि उनको अपने मामले की शिकायत किस जगह करनी चाहिए. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इस मामले की शिकायत कर सकते हैं. 

यहां करें शिकायत

हर बीमा कंपनी में एक शिकायत निवारण अधिकारी होता है. आपको सबसे पहले अपने मामले की शिकायत उस अधिकारी से करनी चाहिए, जिससे कंपनी की ओर से शिकायत न मिलने का कोई ऑब्‍जेक्‍शन न उठाया जा सके. आप बीमा कंपनी की निकटतम ब्रांच में जाकर शिकायत कर सकते हैं, या फिर मेल के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. ज्‍यादातर शिकायतों का निवारण कंपनी के स्‍तर पर कर दिया जाता है. अगर फिर भी सुनवाई न हो, तो आपके पास दूसरे भी कई रास्‍ते हैं.

IRDAI में करें शिकायत 

आप बीमा कंपनी से शिकायत करने के बाद 15 दिन के अंदर समस्‍या का समाधान नहीं होने पर IRDAI में जाकर शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको IRDAI के ऑनलाइन पोर्टल पर IGMS का इस्‍तेमाल करके या complaints@irdai.gov.in पर मेल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा इरडा के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते है. 

बीमा लोकपाल से‍ करें शिकायत

अगर IRDAI में आपकी समस्‍या का समाधान नहीं हो पाता है, तो आपके पास बीमा लोकपाल से शिकायत करने का अधिकार है. देश में कुल 17 बीमा लोकपाल हैं. आप जिस शहर में रहते हैं, वहां के बीमा लोकपाल से बीमा कंपनी की शिकायत कर सकते हैं. इस कार्यालय में जाकर शिकायत करने पर आपको फॉर्म P-II और P-III फॉर्म भरकर जमा करना होगा.

हार्ड कॉपी में करें शिकायत 

आप बीमा लोकपाल के ऑफिस में जाकर शिकायत कर सकते हैं. आपको इन ऑफिस की जानकारी बीमा कंपनी की शाखा से या फिर वेबसाइट से मिल सकती हैं. इसके अलावा आप मेल के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं. ई-मेल के बाद आपको शिकायत की हार्ड कॉपी भी संबन्धित दस्‍तावेजों के साथ कार्यालय में भेजनी होगी.

यह भी पढ़ें- Industrial Production: अक्टूबर महीने में कम हुआ औद्योगिक उत्पादन, 4 फीसदी की रही गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर
LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget