एक्सप्लोरर

WhatsApp के बाद Instagram के फाउंडर ने फेसबुक को कहा गुडबाय, जुकरबर्ग का भी आया जवाब

इंस्टाग्राम के फाउंडर और को- फाउंडर ने फेसबुक से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम के फाउंडिंग मेंबर रहे केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर के रिश्ते फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से अच्छे नहीं चल रहे थे.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया को बनाने वालों की दुनिया में बड़ी हलचल हो रही है. इंस्टाग्राम के फाउंडर और को- फाउंडर ने फेसबुक से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम के फाउंडिंग मेंबर रहे केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर के रिश्ते फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग से अच्छे नहीं चल रहे थे. आपसी खींचातानी के कारण ही दोनों ने अपने रास्ते फेसबुक से अलग कर लिए.

दोनों ही तकनीक के दिग्गज ने अपने इस्तीफे की बात इंस्टाग्राम पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर दी. केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर के इस्तीफे पर फेसबुक के फाउंडर जुकरबर्ग ने कहा कि वे दोनों गजब के प्रोडक्ट लीडर हैं और उनकी रचनात्मकता इंस्टाग्राम में झलकती है. जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि उनके साथ पिछले 6 साल से काम करके मुझे काफी कुछ सीखने को मिला और यह यात्रा आनंददायी रहा.

केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर ने कहा है कि हम फिर से अपनी क्रिएटिविटी को परखने के लिए कुछ समय का ऑफ ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि नए चीजों को बनाने में यह जरूरी है कि हम जानें कि हमें किस चीज से प्रेरणा मिल रही है. केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर ने 2010 में इंस्टाग्राम की स्थापना की थी. बाद में उन्होंने इसे फेसबुक को 5 हजार करोड़ से भी अधिक रुपए में बेच दिया. इंस्टाग्राम के पास वर्तमान में एक अरब से अधिक यूजर हैं और यह फेसबुक के लिए आय का एक बड़ा स्त्रोत है. यह उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है.

इंस्टाग्राम के फाउंडिंग मेंबर का इस्तीफा फेसबुक द्वारा इंस्टाग्राम की सफलता का क्रेडिट लेने के बाद आया है. इससे पहले जुकरबर्ग ने यह भी कहा था कि इंस्टाग्राम फेसबुक के साथ आने के बाद से डबल गति से बढ़ रहा है. जुकरबर्ग के इस बयान को इंस्टाग्राम के कर्मचारियों ने गैरजरूरी माना था. इंस्टाग्राम के फाउंडिंग मेंबर्स का इस्तीफा फेसबुक के द्वारा इंस्टाग्राम के सीइओ मार्न लेविन को फेसबुक बुलाकर उन्हें कंपनी का ग्लोबल बिजनेस हेड बनाने के एक सप्ताह बाद ही आ गया.

अब जबकि इंस्टाग्राम को बनाने वाले कंपनी छोड़ कर चले गए हैं तो इसकी संभवना जताई जा रही है कि इंस्टाग्राम अब पहले से ज्यादा फेसबुक के करीब आ जाएगा. फेसबुक को साल भर के अंदर कई बड़े लेवल के अधिकारियों ने गुडबाय कह दिया है. इनमें व्हॉस्टएएप के फाउंडर का छोड़ना प्रमुख है.

यह भी पढ़ेें-

गूगल के दो नए फोन Pixel 3 और Pixel 3 XL का इंतजार जल्द होगा खत्म, आया पहला लुक सामने पेटीएम जल्द ही अपने ग्राहकों को दे सकता है 'फेस लॉगइन' की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget