एक्सप्लोरर

"मैं इसे अपनी आखिरी सांस तक ले जाऊंगा", नारायणमूर्ति ने किस बात पर दोहराया अपना सख्त रुख

N Narayana Murthy: ग्लोबल लीडिरशिप समिट में नारायणमूर्ति ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान की बहुत आलोचना हुई थी लेकिन मैं अपने रुख पर कायम हूं.

N Narayana Murthy: इंफोसिस के फाउंडर एन नारायणमूर्ति अक्सर इस बात की वकालत करते हैं कि भारत जैसे देश में कड़ी मेहनत और काम के घंटे ज्यादा करने के लिए बहुत स्कोप है. उनका मानना है कि देश के युवाओं और कर्मचारियों को कड़े परिश्रम की सोच पर आगे बढ़ना चाहिए. अब एक बार फिर नारायणमूर्ति ने अपने ही अंदाज में इस बात को दोहराया है कि देश में वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर चर्चा बहुत ज्यादा हो रही है लेकिन कड़े परिश्रम पर ध्यान कम है. 

नारायणमूर्ति ने फिर की 6 डेज वर्किंग कल्चर की वकालत

देश की नंबर वन आईटी कंपनी के खिताब पर सालों तक काबिज रही इंफोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति ने एक बार फिर 6 दिनों के वर्किंग कल्चर की वकालत की है. CNBC TV-18 की ग्लोबल लीडरशिप समिट में एन नारायणमूर्ति ने कहा कि उनके 6 दिनों के वर्किंग कल्चर के पक्ष में बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं और कामकाजी प्रोफेशनल्स ने उनकी जमकर आलोचना की, फिर भी वो इस बात पर कायम रहेंगे. नारायणमूर्ति ने यहां तक कहा कि "मैं इसे अपनी आखिरी सांस तक लेकर जाऊंगा".. 

आईटी जगत के दिग्गज नारायणमूर्ति ने फिर कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में कड़ी मेहनत के साथ काम के घंटे बढ़ाने की जरूरत है. 78 साल के नारायणमूर्ति ने कहा कि जब देश में साल 1986 में 6 डेज वर्किंग को बंद करके हफ्ते में 5 दिन के कामकाज का कल्चर लाया गया तो उस समय भी वो इस बात से खुश नहीं थे और आज भी अपने रुख पर कायम हैं.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हार्ड वर्क के बारे में भी बोले

नारायणमूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वो बिना थके हुए पूरे समर्पण के साथ देश के काम में लगे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब देश के पीएम ऐसे डेडिकेशन के साथ काम कर रहे हैं तो लोगों को भी अपने आसपास के माहौल को देखते हुए पूरे हार्ड वर्क के साथ काम करना चाहिए.

दिन में 14 घंटे काम करता था- एन नारायणमूर्ति

एन नारायणमूर्ति ने अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि अपने करियर के दौरान वो एक दिन में 14 घंटे और हफ्ते में साढ़े छह दिन काम करते थे. उन्होंने बताया कि वो सुबह 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक काम करते थे और अपने पूरे जीवनकाल में किए गए कड़े परिश्रम के लिए उन्हें गर्व है. एन नारायणमूर्ति अपनी खरी-खरी बातों को विनम्रतापूर्व कहने के लिए जाने जाते हैं और काम के घंटे बढ़ाने के विचारों को भी उन्होनों काफी संयम के साथ रखा.

ये भी पढ़ें

Gold-Silver: सोना दस दिन में 5000 रुपये सस्ता, चांदी 10,000 रुपये से ज्यादा फिसली- क्यों हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget