एक्सप्लोरर

Highest Inflation Rate: एशिया के इस देश में महंगाई दर 264 फीसद पर पहुंची, जानें अन्‍य देशों का क्‍या है हाल

Inflation Rate in Asia: पाकिस्तान या श्रीलंका नहीं बल्कि एशिया के इस देश में महंगाई दर बन गई है सुरसा, पढ़ें पूरी डिटेल

Highest Inflation Rate: बढ़ती महंगाई से सिर्फ भारत के लोग ही परेशान नहीं हैं. दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो इससे बुरी तरह प्रभावित हैं. इन देशों की अर्थव्‍यवस्‍था पर भी इसका साफ असर देखा जा सकता है. कुछ देश ऐसे हैं जहां महंगाई दर दहाई अंकों में हैं और कुछ देशों में तो ये 3 अंकों में पहुंच चुका है. एशियाई देशों की बात करें तो इस क्षेत्र में एक देश ऐसा भी है जहां महंगाई दर 264 फीसदी पर पहुंच चुकी है.

सबसे ज्यादा महंगाई दर वाला देश

एशियाई देशों में सबसे ज्यादा महंगाई दर वाला देश लेबनान है. मार्च 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार लेबनान में इंफ्लेशन रेट 264 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं पिछले महीने यह आंकड़ा 190 फीसदी पर था. पिछले आंकड़े से अब तक लेबनान की महंगाई दर 74 फीसदी रही है. इस इंफ्लेशन रेट में उछाल के चलते ही लेबनान में सामान की कीमतों में बेतहाशा तेजी आ रही है.

एशिया के सबसे ज्यादा महंगाई दर वाले देश

इस कड़ी में जहां पहले नंबर पर लेबनान का नाम शामिल है. वहीं दूसरे नंबर पर सीरिया है, जहां  इंफ्लेशन रेट 139 फीसदी पर पहुंच गया है. महंगाई दर की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा महंगाई दर वाले देशों में तीसरे नंबर पर ईरान है, जहां महंगाई दर 53.4 फीसदी है. इसके बाद लाओस का नाम है, जहां एक तरफ सभी देशों की महंगाई दर में इजाफा हो रहा था, वहीं लाओस की महंगाई दर में पिछली रिपोर्ट के मुकाबले 0.29 फीसदी की कमी देखी गई है. लाओस के बाद पांचवें नंबर पर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम शामिल है, जहां अप्रैल के महीने में महंगाई दर 36.4 फीसदी तक पहुंच गई है.

भारत में महंगाई दर

अगर भारत की महंगाई दर को देखा जाए तो मार्च के आंकड़ों में पिछले महीने के मुकाबले कटौती आई है. जहां फरवरी में भारत की महंगाई दर 6.44 फीसदी थी. वही मार्च के महीने में 0.98 फीसदी घटकर 5.66 फीसदी पर आ गई है. 

भारत के पड़ोसी देशों की महंगाई दर

भारत के पड़ोसी देश नेपाल का इंफ्लेशन रेट 7.44 फीसदी है. वहीं बांग्लादेश में महंगाई दर 8.78 फीसदी से 9.33 फीसदी पर आ गई है. आर्थिक रूप से खराब स्थिति से उभर रहा श्रीलंका इस लिस्ट में छठें पायदान पर मौजूद है. श्रीलंका की अप्रैल के महीने में आई रिपोर्ट के मुताबिक यहां महंगाई दर 35.3 फीसदी है, जिसमें पहले से अब तक लगभग 15 फीसदी की गिरावट आई है.

(आंकड़े इन्‍वेस्टिंग डॉट कॉम से लिए गए हैं.)

ये भी पढ़ें:

Crude Oil Fall: मंदी की आहट? 5 फीसदी गिरा कच्चा तेल, शेयर बाजारों में हाहाकार, डरावने हैं ये आंकड़े!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget